Popular Posts

एक दिन में 30 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीवान में 147 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

एक दिन में 30 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीवान में 147 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

सीवान में कोरोना वायरस का कहर रोज बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की रात 30 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 21 मरीज बसंतपुर के रहनेवाले हैं। यह आंकड़ा सीवान के साथ-साथ बसंतपुर में अबतक का एक दिन में सर्वाधिक है। इसके अलावा पचरुखी में 3 और दरौली में 6 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सीवान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है, इनमें से 2 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। इसकी पुष्टि उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने की है।
सूरत और गुजरात से आए हैं पचरुखी के मजदूर
पचरुखी प्रखं के शंभुपुर व नवादा के मरीज क्रमश: सूरत और गुजरात से आए हैं, जबकि जीरादेई के ठेपहा पूर्वांचल गांव का मरीज मुंबई से सीवान पहुंचा है। दरौली में मिले 6 नए मरीजों में एक चेन्नई, चार मुंबई से और एक मरीज सूरत से सीवान आया है। बसंतपुर में मिले 20 मरीजों में लहेजी गांव के दोनों मरीज सूरत से पहुंचे हैं जबकि सिपाह व श्यामपुर गांव के मरीज पुणे से सीवान आए हैं। सूर्यपुरा गांव का मरीज महाराष्ट्र से सीवान श्रमिक स्पेशल से पहुंचा था।

बसांव टोले नगरी के सभी 9 मरीज रह रहे थे गांव में
बरवां गांव का मरीज मुंबई से जबकि उसरी गांव के चार मरीज अपने गांव में थे। बसंतपुर का एक मरीज मदुरई से सीवान पहुंचा है जबकि बसांव टोले नगरी के निवासी सभी 9 मरीज अपने गांव में रह रहे थे।
सूरत, चेन्नई और मुंबई से आए हैं प्रवासी

दोन पंचायत में बनाने गए क्वारेंटाइन सेंटर के छह प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप है। सीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी मजदूर एक जून को सूरत ,चेनई अौर मुंबई से आए हैं। उसी दिन इन सभी को क्वारेंटाइन किया गया था। दूसरे दिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।

केवल 56 मरीज हुए हैं स्वस्थ
शुक्रवार तक सीवान में मिले कुल 30 नए मरीजों के बाद से संख्या 147 हो गई है। इनमें सबसे अधिक मरीज बसंतपुर प्रखंड के हैं। शुक्रवार को सीवान में 30 मरीजों की पुष्टि हुई है, जो जिले में अबतक का सर्वाधिक है। इनमें से अधिकांश मरीज को उनके प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया था, जिन्हें बाद में वहां से हटाकर दयानंद मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मालूम हो कि 147 मरीजों में से 56 मरीज ही अबतक ठीक हुए हैं।

कौन कहां के हैं पॉजिटिव मरीज
पॉजिटिव मिले नए रोगियों में तीन रोगी पचरुखी के शम्भूपुर व नवादा और जीरादेई के ठेपहा पूर्वांचल गांव के रहनेवाले हैं। दरौली में मिले 6 नए मरीजों में 4 दोन गांव के निवासी हैं जबकि 2 मरीज लेजा गांव के हैं। बसंतपुर में मिले 21 मरीजों 2 लहेजी, एक सिपाह, एक श्यामपुर, एक सूरजपुरा, एक बरवां, चार मरीज उसरी, एक बसंतपुर, 9 मरीज बसंतपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बसांव टोले नगरी के निवासी है। सभी मरीज श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 01 जून 2020 को सीवान पहुंचे हैं और इनमें से अधिकांश अपने-अपने प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The number of 147 infected in Siwan reached 30 days after receiving 30 Corona positive


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/the-number-of-147-infected-in-siwan-reached-30-days-after-receiving-30-corona-positive-127377582.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/orig_12_1591378381.jpg

0 Response to "एक दिन में 30 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीवान में 147 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा"

Post a Comment