Popular Posts

घर का ताला तोड़ में नगदी समेत छह लाख के जेवरात की चोरी, मामला दर्ज

घर का ताला तोड़ में नगदी समेत छह लाख के जेवरात की चोरी, मामला दर्ज

कुआड़ी बाजार के महावीर चौक वार्ड 9 में बंद पड़े घर में बुधवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी लॉकडाउन के पहले ही अपने बेटे के पास दिल्ली अपना इलाज कराने गए हैं। जो अभी भी दिल्ली में ही हैं। गुरुवार की शाम जब पड़ोसी घास काटने गए तो देखा कि बंद घर का पीछे का दरवाजा खुला है। शक होने पर हल्ला कर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुआडी ओपी को दी गई। सूचना मिलते ही कुआड़ी ओपी अध्यक्ष लालमोहर सिंह घटना स्थल पहुंच चोरी की जानकारी ली।चोरी की सूचना गृहस्वामी सेवानिवृत लिपिक रामप्रसाद यादव के दामाद अररिया वार्ड 10 निवासी कैलाशनाथ यादव को दी गई। चोरी हुई समानों में 45 हजार नगद रुपये, कपड़ा एवं लगभग पांच लाख के जेवरात की जानकारी मिली। पीड़ित गृहस्वामी के दामाद के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि सोना की कान की बाली दो सेट, सोना की चेन दो पीस, सोना की अंगूठी का 4 पीस, सोने की कंगन 3 जोड़ा, सोना की लॉकेट 2, चांदी का सिक्का एक पीस 20 ग्राम, चांदी का सिक्का 10 ग्राम का 10 पीस चोरी हुई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोरी के बाद घर में बिखरा समान।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kursakata/news/six-lakh-jewelery-stolen-including-cash-in-house-lock-case-registered-127379586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/app050619img-20200605-wa0055_1591398541.jpg

0 Response to "घर का ताला तोड़ में नगदी समेत छह लाख के जेवरात की चोरी, मामला दर्ज"

Post a Comment