Popular Posts

पाकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए : वसीम अकरम

पाकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए : वसीम अकरम

शहीद जवानों को फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर चीन की ये कायराना हमला है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार से अनुरोध है कि जिस तरह हमने पाकिस्तान की नीच हरकत पर उसके ऊपर हमला किया था।उसी तरह चीन के ऊपर भी एक सर्जिकल स्ट्राइक करें।

जिससे पूरी दुनिया मे ये साफ साफ संदेश पहुंचे की हमारा देश अपने स्वाभिमान के लिए ईंट का जवाब पत्थर से देना जनता है। प्रखंड महासचिव रूमी राज ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चीनी समानों के आयात पर रोक लगाए और झूठी बयानबाजी को छोड़ कर नागरिकों को ये भरोसा दिलाए कि उनके पास अब स्वदेशी सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनगिनत इंजीनियर बेरोजगार हैं। जो चीनी इंजीनियर से कही ज्यादा अच्छे हैं। हमारी सरकार जितना जल्द हो सके इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करे।

जहां चीनी उत्पाद की तरह सस्ते उत्पाद तैयार किया जा सके। हमारी यह नीति चीनी अर्थव्यवस्था पर कड़ी चोट होगी। इस मौके पर मौजूद प्रखंड सचिव मो. शोएब, नगर अध्यक्ष शहंशाह आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष रिजवान आलम, युवा सदस्य ताज, उमर फारूक, फारुक आलम, मजहर आलम, मो. आकिल, मो. हम्माद आलम, मो. नफीस रहमत, मो. महबूब आलम, रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

पेंटिंग के माध्यम से चीनी सामानों के बहिष्कार का दिया संदेश

शहीद सैनिकों के प्रति पूरे देश में आक्रोश की लहर है। फारबिसगंज कॉलेज कला विभाग के शिक्षक राजेश कुमार एवं छात्राओं के द्वारा पेंटिंग बनाते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और चीनी समानों के बहिष्कार करने के लिए लोगों को संदेश दिया गया है। पेंटिंग में स्लोगन के माध्यम से दिखाया गया है कि किस प्रकार चीनी सैनिक ने धोखे से भारत के सैनिकों पर वार करते हुए उनकी हत्या की है। पेंटिंग में यह भी दिखाया गया है कि भारत के सैनिकों ने कैसे वीरता का परचम लगाते हुए चीन के सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पेंटिंग के माध्यम से शिक्षक व छात्राओं ने देश के लोगों से यह भी अपील किया है कि सीमा पर भारत के सैनिक अपने वीरता का परचम लहरा रहे हैं। दूसरी ओर देश के लोगों का भी यह कर्तव्य बनता है कि अपने घर में रहकर चीनी समानों का बहिष्कार करते हुए चीन की सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें। शिक्षक व छात्राओं की बनाई गई पेंटिंग की शहर में खूब प्रशंसा हो रही है। पेंटिंग के माध्यम से लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना भी खूब उबल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Like Pakistan, surgical strike should be done on China: Wasim Akram


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/like-pakistan-surgical-strike-should-be-done-on-china-wasim-akram-127437854.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/22araria-19_1592866264.jpg

0 Response to "पाकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए : वसीम अकरम"

Post a Comment