Popular Posts

शहीदों के सम्मान में सुल्तानगंज में निकाली तिरंगा यात्रा

शहीदों के सम्मान में सुल्तानगंज में निकाली तिरंगा यात्रा

लद्दाख के गलवान घाटी में 15-16 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में शहीद हुए साहेबगंज जिले के डिहारी गांव निवासी जवान कुंदन कुमार ओझा के ससुराल मिरहट्टी में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही मोमबत्ती जलाकर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शरीक राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।

इसके अलावा उनके गांव में स्मारक बनाया जाए। तिरंगा यात्रा शाहाबाद चौक होते हुए मुरारका काॅलेज, दिलगौरी चौक होते हुए गांव में जाकर समाप्त हो गई। शोकसभा में शहीद की पत्नी नेहा ओझा के दादा बिंदेश्वरी दुबे, पिता संजय दुबे, अरविंद यादव, मुखिया मदन मंडल, बेबी देवी, सदानंद यादव, सुधीर तिवारी, जयमाला देवी, अजीत कुमार, हर्ष कुमार, सुमन कुमार, प्रीतम ठाकुर आदि शामिल थे। इधर, एनडीए के प्रखंड संयोजक अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को नई दुर्गा स्थान परिसर में शोकसभा हुई। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रो एलएन मंडल, नवीन कुमार बन्नी, प्रो संजय मंडल, डॉ एमएल गुप्ता, चंदन कुमार, संजय चौधरी, मनोज सिंघानिया, सचिन, रीना, मनीष आदि मौजूद थे।

चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया, चीनी सामान के बहिष्कार का लिया संकल्प
नवगछिया| युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और चीनी सामान के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। अरुण कुमार यादव ने कहा कि पिछले दिनों चीनी सैनिकों के कायराना हरकत के कारण भारतीय जवान शहीद हुए हैं। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। देश की जनता भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए एकजुट है। मोदी सरकार को चीन से सभी प्रकार का कारोबारी सम्बंध समाप्त कर लेना चाहिए। इसके बाद वीर शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। मौके पर मुकेश कुमार यादव, रितेश कुमार, विभूति कुमार, ललन यादव, सुमन पासवान, निखिल कुमार, बौवा यादव, राजा कुमार, सीटू यादव, रंजीत यादव, संतोष कुमार,बंटी कुमार,अमित यादव आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tricolor trip in Sultanganj in honor of martyrs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/tricolor-trip-in-sultanganj-in-honor-of-martyrs-127437818.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/22muzaffarpur-13_1592865830.jpg

0 Response to "शहीदों के सम्मान में सुल्तानगंज में निकाली तिरंगा यात्रा"

Post a Comment