विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का कार्य पूरा अगले माह से मिलने लगेगी बिजली
चौथम प्रखंडवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। धुतौली का विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जुलाई महीने में उपभोक्ताओं के लिए यहां से बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार के देखरेख में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। चौथम प्रखंड के धुतौली पंचायत में साढ़े छह करोड़ की लागत से 33/11 केवी का विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वेदानन्द कुमार एवं उसकी टीम ने इस कोरोना महामारी में भी कोरोना योद्धा की तरह काम करके विद्युत उपकेन्द्र का कार्य पूर्ण कर लिया है।
बनाया गया है चार फीडर
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वेदानन्द कुमार ने बताया कि इस विद्युत उपकेन्द्र में चार फीडर बनाया गया है। दो फीडर कृषि पर आधारित है, जो धुतौली एवं ब्रम्हा फीडर के नाम से है। ब्रह्मा एग्रीकल्चर फीडर चालू कर दिया गया है। जबकि दो फीडर डोमेस्टिक (ग्रामीण) के लिए बनाया गया है,जो नीरपुर एवं मालपा फीडर के नाम से है। विद्युत उपकेन्द्र में 5 एम बी ए का दो ट्रांसफर्मर लगाया गया है। जिसे सफलता पूर्वक चार्ज भी किया जा चुका है। यहां चौथम विद्युत उपकेन्द्र से धुतौली विद्युत उपकेन्द्र तक 33 के वी लाइन चालू कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/electricity-to-start-construction-of-power-sub-station-from-next-month-127437864.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/
0 Response to "विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का कार्य पूरा अगले माह से मिलने लगेगी बिजली"
Post a Comment