Popular Posts

दो वर्ष से छत के इंतजार में खड़ी हैं कलामंच की दीवारें, भवन राशि की कर ली निकासी

दो वर्ष से छत के इंतजार में खड़ी हैं कलामंच की दीवारें, भवन राशि की कर ली निकासी

प्रखंड में सैंकड़ों ऐसी योजनाएं वर्षों से अधूरी और लंबित हैं जिसमें सरकार तथा जनता का करोड़ों रुपये फंसा हुआ है। ऐसी योजनाओं के पूरा नहीं होने से न केवल दिन प्रतिदिन उन योजनाओं का लागत बढ़ रहा है,बल्कि उसकी गुणवत्ता भी नकारात्मक रुप से प्रभावित हो रही है। ऐसी सैंकड़ों योजनाओं में से एक योजना रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के रहीमपुर मोड़ पर अर्धनिर्मित नाट्य कलामंच भी है। इस मंच के निर्माण का शिलान्यास वर्ष 2018 में 18 जून को स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली केशर के द्वारा किया गया था।

इस शिलान्यास के समय रहीमपुर गांव के जय हनुमान युवा नाट्य कला परिषद के युवाओं को लगा था कि अब उन्हें छोटा मोटा कार्यक्रम या नाटकों के मंचन में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कलामंच निर्माण के आरंभ हुए दो वर्ष बीत जाने के बावजूद इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर वे स्वयं को ठगा हुआ मसूस कर रहे हैं।

शिकायत करते ही सेंट्रिंग की हुई व्यवस्था
साढ़े ग्यारह लाख रुपयों की लागत से बनने वाले इस कलामंच का निर्माण शुरु होने के दो वर्ष बीतने के बाद भी इसपर छत नहीं डाला जा सका है। विगत सप्ताह ग्रामीणों ने सांसद तथा अधिकारियों के समक्ष जब इस बाबत की शिकायत दर्ज कराया तो गैर सरकारी अभिकर्ता ने एक सप्ताह पूर्व इस कलामंच के छत की ढलाई के लिए सेंट्रिंग लगा दिया। लेकिन सेंट्रिंग लगाने तथा छड़ बिछाने के बाद वह अभिकर्ता फिर से गायब हो गया है।


इस संबंध में तेमथा के कार्यकर्ता प्रशांत कुमार सुमन ने बताया कि इस योजना ने प्रशासन की कार्यशैली को उजागर कर दिया है। विगत एक सप्ताह से इस योजना में लगाया हुआ सेंट्रिंग बारिश में सड़ रहा है तथा इसमें बांधे गये छड़ों में जंग लग रहा है। इस बारे में विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से यह योजना बाधित था। इस बारे में कनीय अभियंता को निर्देश दिया जा चुका है।
रहीमपुर तथा तेमथा के ग्रामीण अरविन्द शर्मा, सुधीर बाबा, महेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद ,सुभाष साह ,बाल्मिकी बादल ,क्षेमेन्द्र कुमार ,अंशू कुमार, सुनील साह ,गुरुदेव साह श्रवण शर्मा आदि ने बताया कि इस योजना के सुचारु रुप से क्रियान्वयन के लिए इस गांव के लोग काफी चिंतित हैं। विगत दो वर्षों से धूप और बारिश में रहकर इस कलामंच की दीवारें पहले ही कमजोर हो चुकी हैं।इसमें यदि और देरी हुई तो वे आंदाेलन करने को विवश हो जाएंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना की अधिकतम राशि की निकासी होकर उसका बंदरबांट हो चुका है।इस वजह से अब इसे पूरा कराने में विभाग को मशक्कत करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/kalamanch-walls-are-waiting-for-roof-for-two-years-withdrawal-of-building-amount-127458406.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "दो वर्ष से छत के इंतजार में खड़ी हैं कलामंच की दीवारें, भवन राशि की कर ली निकासी"

Post a Comment