Popular Posts

जागरूकता अभियान की शुरुआत, पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों को दिए टास्क; सीएम बोले- कोई प्रवासी नहीं, सब अपने हैं

जागरूकता अभियान की शुरुआत, पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों को दिए टास्क; सीएम बोले- कोई प्रवासी नहीं, सब अपने हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से आए बिहारी श्रमिकों को प्रवासी कहने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश एक है और नागरिकता एक है। इसलिए हमारे यहां कोई प्रवासी नहीं है। सब लोग हमारे अपने हैं। लॉकडाउन से लेकर अब तक राज्य में 20 लाख से अधिक लोग वापस आ चुके हैं। आपस में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का माहौल रहना चाहिए।

राज्य में कोविड-19 के खिलाफ जागरुकता अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से सरकार की आमदनी जरूर घटी है लेकिन हमने पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने में किसी तरह से कमी नहीं आने दी। वह बुधवार को 1, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद से पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों से वीडियाे कांफ्रेंसिंग से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने कोरोना संकट के दौरान लोगों के बीच राहत-बचाव पर 8538 करोड़ रुपए खर्च किए। क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन तक रखने के लिए एक व्यक्ति पर 5300 रुपए खर्च किए गए। पंचायत व नगर निकाय समेत तमाम जनप्रतिनिधियों की मदद से हमने हर संकट का समाधान किया है।

नीतीश ने कहा- सड़कों पर भीड़ चिंताजनक, सतर्क रहें, मास्क पहनें
सीएम ने कहा कि 2-3 दिनों से सड़कों पर लोगों की खूब भीड़ हो रही है। इसमें 50-60 % लोग मास्क लगा रहे हैं। यह चिंताजनक है। जरूरत न हो तो सड़कों पर नहीं निकलें। घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। याद रख लीजिए कि हर किसी को मास्क पहनना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में भी आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। आने वाले दिनों में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होगी। इसलिए वहां से आइसोलेशन सेंटर हटेंगे। इनकी जगह उपयोग में नहीं आ रहे नए सरकारी भवनों और जरूरत पड़ने पर होटलों में भी आइसोलेशन सेंटर खोले जाएंगे।

राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का
सीएम ने कहा कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य में 1.41 करोड़ राशन कार्डधारियों और 21 लाख राशन कार्ड से वंचित परिवारों एक-एक हजार रुपए देने के लिए 1620 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 20 लाख से अधिक प्रवासियों के खाते में 1-1 हजार भेजे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना से ही मुजफ्फरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पटना में आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/start-of-awareness-campaign-tasks-given-to-panchayat-and-municipal-body-representatives-cm-said-no-migrant-everyone-is-their-own-127372577.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/orig_47_1591225835.jpg

0 Response to "जागरूकता अभियान की शुरुआत, पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों को दिए टास्क; सीएम बोले- कोई प्रवासी नहीं, सब अपने हैं"

Post a Comment