Popular Posts

दो करोड़ 52 लाख रुपए से माझोपुर नहर पर बनेगा पुल 20 साल से ग्रामीण कर रहे थे मांग, मंत्री से मिली स्वीकृति

दो करोड़ 52 लाख रुपए से माझोपुर नहर पर बनेगा पुल 20 साल से ग्रामीण कर रहे थे मांग, मंत्री से मिली स्वीकृति

जनता के कार्य को अंजाम तक पहुंचाने से पहले विश्राम न लेने वाले जन प्रतिनिधियों में प्रमुख है सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी। पिछले तीन वर्षों से सांसद रुडी तरैया के पचरौर के नजदीक माझोपुर नहर पर पुल निर्माण के लिए प्रयासरत थे जिसकी स्वीकृति अब मिल गई है। दो करोड़ बावन लाख 46 हजार की लागत से होने वाले इस कार्य की निविदा अगले हफ्ते तक जारी हो जायेगी।

सांसद रुडी ने इस कार्य के लिए पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव को पत्र लिखने के बाद मुलाकात कर बात भी की थी। विदित हो कि तरैयां विधानसभा क्षेत्र सांसद का पुराना क्षेत्र है इसलिए यहां के नागरिकों से उनका विशेष और भावनात्मक लगाव है। इसी कारण तरैया के पचरौर के पास मझोपुर नहर पर उच्च स्तरीय आसीसी पुल के निर्माण की पहल करते हुए इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली।

दुर्घटनाओं में कई लोग गंवा चुके हैं जान, सांसद ने समझा दर्द
तरैयां के पचरौर के इस स्थान को दुर्घटना स्थल के ब्लैक स्पॉट के रूप में स्थानीय स्तर पर गिनती की जाती है। जहां आये दिन भीषण दुर्घटनाएं होती रहती है। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस मार्ग से चलने वाले यात्रियों के दर्द को समझते हुए सांसद रुडी ने इसके स्थायी निदान के लिए ही पुल निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त की। नहर पर पुल बनाने की मांग लगभग दो दशक पुरानी है। सांसद रुडी ने जनता की इस चिर परिचित मांग को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के समक्ष उठाया और इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है और कार्य निविदा की प्रक्रिया में है। सांसद रुडी के प्रयास से यह कार्य शीघ्र ही पूरा होगा और जनता को उपहार स्वरूप प्राप्त होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two crore 52 lakh rupees, bridge to be built on Majhopur canal for 20 years, villagers were demanding, approval from minister


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/two-crore-52-lakh-rupees-bridge-to-be-built-on-majhopur-canal-for-20-years-villagers-were-demanding-approval-from-minister-127372553.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/80_1591225375.jpg

0 Response to "दो करोड़ 52 लाख रुपए से माझोपुर नहर पर बनेगा पुल 20 साल से ग्रामीण कर रहे थे मांग, मंत्री से मिली स्वीकृति"

Post a Comment