Popular Posts

सीएम का दूसरे चरण का चुनाव अभियान 7 जून से, वीसी के जरिए करेंगे बातचीत

सीएम का दूसरे चरण का चुनाव अभियान 7 जून से, वीसी के जरिए करेंगे बातचीत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 7 जून से करेंगे। तिथि में एक या दो दिन का फेरबदल भी हो सकता है। मुख्यमंत्री ने 1 मई से पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपर्क शुरू किया था। पहले चरण में राज्यस्तरीय नेताओं, कार्यकारिणी के सदस्यों, जदयू कोटे के मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष तक से बातचीत की थी।

दूसरे चरण में वे जिलाध्यक्ष, प्रखंड, पंचायत, बूथ अध्यक्ष से जिलावार बातचीत करेंगे। सात काे पहले दिन चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी, 8 जून को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा, 9 जून को मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा और वैशाली, 10 जून को समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई, 11 जून को नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जबकि 12 जून को अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा के नेताअाें-कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cms-second-phase-election-campaign-from-june-7-will-talk-through-vc-127372587.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/orig__1591225956.jpg

0 Response to "सीएम का दूसरे चरण का चुनाव अभियान 7 जून से, वीसी के जरिए करेंगे बातचीत"

Post a Comment