Popular Posts

बचाव के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे मास्क

बचाव के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे मास्क

शहरी गरीबों को चिन्हित कर कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें मास्क वसाबुन वितरण के साथ जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद की ओर से सर्वेक्षण कराई जा रही है। सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद गरीबों को चिन्हित कर उन्हें मास्क व साबुन वितरित किए जाएंगे।नगर परिषद के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नगर विकास विभाग की ओर से ऐसे शहरी गरीबों, ठेले, खोमचे वालों को चिन्हित करने के निर्देश मिले हैं।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के विभिन्न 25 वार्ड में सर्वे कराई जा रही है।

सर्वे के तहत चयनित किए गए शहरी गरीबों के अलावे ठेले खोमचे वालों को मास्को साबुन का वितरण किया जाएगा। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट अभी नहीं आई है।रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र कैंप लगाकर वितरण कराए जाएंगे।स्वयं सहायता समूहों से तैयारकराई जा रही मास्कशहरी क्षेत्र में संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूह के जरिए मास्क तैयार कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/masks-will-be-provided-for-rescue-127404431.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "बचाव के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे मास्क"

Post a Comment