Popular Posts

कोरोना का हॉट-स्पॉट बना पुलिस लाइन, 12 नए पॉजिटिव मिले, इनमें सीआरपीएफ के चार जवान

कोरोना का हॉट-स्पॉट बना पुलिस लाइन, 12 नए पॉजिटिव मिले, इनमें सीआरपीएफ के चार जवान

औरंगाबादका पुलिस लाइन कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। शुक्रवार को कुल 14 मामले सामने आए, जिसमें पुलिस लाइन के 12 लोग शामिल है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में कोरोना के 23 पॉजिटिव केस हो चुके है। वहीं पूरे जिले में कोरोना का आंकड़ा 128 पर पहुंच चुका है। कोराेना के जो नए 14 मामले सामने आए हैं। उनमें चार सीआरपीएफ के जवान हैं और आठ पुलिस विभाग से जुड़े हैं। दो शहर के पीएचईडी कोलोनी के बताए जा रहे है। डसमाज की सुरक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी व जवान खुद कोरोनाकाल में संक्रमण से घिरते जा रहे हैं और असुरक्षित हो चुके हैं। पुलिस लाइन में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना के कारण खुदवां थाना के दारोगा बीरेन्द्र तिवारी की मौत हो चुकी है। उसी दारोगा के संपर्क चेन पुलिस लाइन में लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को 19 मामले जिलेभर में सामने आए थे। इनमें से 11 लोग सिर्फ पुलिस लाइन से जुड़े थे। 11 में से तीन जवान सीआरपीएफ के शामिल थे। शुक्रवार को फिर 14 जो नए मामले आए, उसमें से चार जवान सीआरपीएफ के हैं। सीआरपीएफ के कुल सात लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन उनके हौंसले को दाद देना होगी। उनका मानना है कि वे जंगलों व पहाड़ों में धूप व बरसात में खुद को तपाया है। ये कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

खतरा इसलिए ज्यादा, क्योंकि सभी पुलिस जवान खाते हैं मेस में खाना, साथ में कई गतिविधियां भी
पुलिस लाइन में कोरोना संक्रमण का रफ्तार खतरनाक इसलिए है, क्योंकि इसके कई कारण हैं। सैकड़ों जवान पुलिस लाइन में हमेशा रहते हैं। सभी साथ में मेस में खाना खाते हैं और सार्वजनिक शौचालय का भी इस्तेमाल करते हैं। साथ में फीटनेश प्रैक्टिस करते हैं। इसलिए असावधानी भी यहां होती है। इसी को हथियार बनाकर कोरोना यहां कहर बरपा रहा है। जिससे केस लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ते हुए केस देखने के बाद एसपी दीपक बरनवाल ने कई तरह के गतिविधियाें पर विराम लगा दिया है। अलग खाना खाने, साफ-सफाई, खुद की सुरक्षा, सावधानी बरतने के उपाय बताए हैं।

हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर की राय- तुलसी व अदरक वाली चाय पीयें

जिले के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ व बड़े फिजिशियन हमारे एक्सपर्ट डॉ. ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को काफी सतर्क रहना चाहिए। बाहर निकलने पर एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। न मिलें तो कोई भी मास्क लगाएं। सुबह, दोपहर व शाम तुलसी, अदरक व नींबू की चाय लें। सुबह गुनगुने पानी में अदरक की कुछ पीस डालें, चार बूंद नींबू के रस और तुलसी के चार पत्ते उबालकर उसमें डाल दें। ये पानी लें। इससे गले में खरास, संक्रमण और वायरल बुखार का खतरा भी कम होगा। अदरक गले में खरास कम करता है। तुलसी संक्रमण को कम करता है। नींबू से हमारे शरीर को विटामिन सी मिलता है। जिससे हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रात में सोते समय उंगली को सरसो तेल में डूबोकर अपने दोनों नांक में मामूली रगड़ें। इससे नाक में संक्रमण का खतरा समाप्त हो जाता है।

पुलिस लाइन में कोरोना के कोहराम से कई सरकारी विभागों में डर व दहशत

विभागीय सूत्रों की मानें तो पुलिस लाइन में संक्रमण का संपर्क चेन काफी खतरनाक है। जिला प्रशासन ने मृतक दारोगा और फिर नए 19 केस सामने आने के बाद संक्रमण का जो संपर्क चेन खंगाला है। वह संख्या 150 से पार है, लेकिन यह संख्या भी एक अनुमानित है। अभी भी इसपर काम चल रहा है। यह आंकड़ा कहां तक जाएगा। दारोगा बीरेन्द्र तिवारी की मौत के बाद उसका संपर्क चेन खंगालकर 70 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था और उनका जांच सैम्पल लिया गया था। इसके बाद उक्त दारोगा से चार्ज लेने वाले एसआई सह पूर्व थानाध्यक्ष का पूरा परिवार समेत पुलिस लाइन में 19 पॉजिटिव पाए गए। करीब 140 लोगों का संपर्क चेन तैयार किया गया। जिनका जांच सैम्पल लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
औरंगाबाद पुलिस लाइन।
सैम्पल लिए लैब टेक्निशियन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/police-line-becomes-hot-spot-of-corona-12-new-positives-found-four-crpf-personnel-among-them-127404452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/dbcl2681591977087line_1592004967.jpg

0 Response to "कोरोना का हॉट-स्पॉट बना पुलिस लाइन, 12 नए पॉजिटिव मिले, इनमें सीआरपीएफ के चार जवान"

Post a Comment