सांप के डंसने से क्वारेंटाइन सेंटर की रसोइया की मौत
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनामनी गोदाम को प्रवासी श्रमिकों को रहने के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। सेंटर में रह रहे प्रवासियों के लिए विद्यालय की ही एमडीएम रसोइया खाना बनाने का कार्य करती थी। बुधवार की रसोइया 40 वर्षीय मीना देवी पति संजीत मंडल रात का खाना बनाकर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में रास्ते में उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने बताया कि आनन-फानन में महिला को पीएचसी लाया गया। लेकिन पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतिका को तीन पुत्री व एक पुत्र है, जिसमें दो पुत्री की शादी हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करने को लेकर ही मध्यान्ह भोजन में रसोइया से मिल रहे पगार से ही भरण-पोषण हो रहा था। संकुल समन्वयक अजात शत्रु ने बताया कि रसोइया की मौत की सूचना शिक्षा विभाग समेत बीडीओ व सीओ को दे दी गई है।
इधर मध्याह्न भोजन रसोइया का आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक विजय कुमार मंडल, मुखिया जयकुमार मंडल, पैक्स अध्यक्ष रमण कुमार वर्मा, उक्त विद्यालय प्रधान अध्यापक कामदेव झा, संजय पंडित, रोहित भगत, सत्यनारायण यादव, मो. शाहजहां, भुवन झा, कुर्बान अंसारी, ललन झा, शंकर यादव समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kursakata/news/quarantine-center-cook-dies-due-to-snake-bite-127376252.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app050641img-20200604-wa0034_1591312154.jpg
0 Response to "सांप के डंसने से क्वारेंटाइन सेंटर की रसोइया की मौत"
Post a Comment