Popular Posts

दो अलग-अलग लूट मामलों में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

दो अलग-अलग लूट मामलों में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग लूट की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को रानीगंज-भरगामा मार्ग पर बगुलहा नहर के पास लगभग एक दर्जन अपराधियों ने दो ट्रकों से हथियार के बल पर 10-10 हजार रुपए, मोबाइल व चांदी की चैन लूट ली थी। पुलिस गश्ती गाड़ी को देख अपराधी कार छोड़ कर भाग निकले। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर अपराधियों की पहचान हुई। इसी घटना में शामिल रानीगंज जाबुनघाट निवासी एक अभियुक्त रवि शंकर यादव पिता फनीलाल यादव को गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं बीते सात फरवरी को गुलाबबाग से रिफाइन तेल लेकर त्रिवेणीगंज जा रहे मैजिक मिनी ट्रक को लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने रानीगंज-अररिया मार्ग रामपुर कजरा पुल के समीप चालक को बंधक बना गाड़ी समेत लूट लिया था। इस घटना में चालक सुरेंद्र दास के बयान पर छह अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे में ही सामान सहित गाड़ी बरामद कर ली थी। इस कांड में गाड़ी चालक के बताए हुए हुलिए के आधार पर पुलिस में छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में एक अभियुक्त भोड़हा वार्ड संख्या 13 निवासी मो. सोफिल पिता यासीन मियां को बुधवार देर रात्रि उसके घर से रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कांडों में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्यालय कक्ष में जानकारी देते एसडीपीओ व गिरफ्तार अपराधी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/two-criminals-involved-in-two-separate-robbery-cases-arrested-127376245.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app159127108720200604150259_1591312029.jpg

0 Response to "दो अलग-अलग लूट मामलों में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार"

Post a Comment