Popular Posts

आरक्षण पर दरक गई विधायकों की एकता, मांझी और तेजस्वी के घर एससी-एसटी विधायकों की हुई अलग-अलग बैठक

आरक्षण पर दरक गई विधायकों की एकता, मांझी और तेजस्वी के घर एससी-एसटी विधायकों की हुई अलग-अलग बैठक

आरक्षण के मसले पर एससी-एसटी विधायकों की एकता दरक गई। गुरुवार को हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के घर इन विधायकों की अलग-अलग बैठक हुई। मांझी के घर वाली बिहार विधानमंडल एससी-एसटी आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक में दिल्ली में जुलाई के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर बैठक करने की बात तय हुई। इसमें पूरे देश के एससी-एसटी सांसदों और विधायकों को बुलाया जाएगा।

अध्यक्षता परिवहन मंत्री संतोष निराला ने की। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि पूरे देश में 1082 विधान सभा सदस्य और 131 सांसद एससी-एसटी समुदाय से आते हैं। आरक्षण की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी को एक प्लेटफाॅर्म पर आने की जरूरत है। इस दौरान मोर्चा की 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया।

एनडीए के स्वजातीय विधायक इस्तीफा दे लड़ाई में हों शामिल
तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की साजिश हो रही है। आरक्षण से छेड़छाड़ के विरुद्ध राजद के अनुसूचित जाति के सदस्यों ने अपने स्वजातीय एनडीए विधायकों को इस्तीफा देकर संविधान बचाने की लड़ाई में योगदान करने का आह्वान किया है। कहा- 15 साल में कारखाना नहीं लगा, रोजगार के उपाय नहीं हुए, तो अब क्या हो जाएगा? सरकार श्रमवीरों से माफी मांगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मांझी के घर वाली बिहार विधानमंडल एससी-एसटी आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक में राष्ट्र स्तरीय आयोजन कराने पर सहमति बनी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/unity-of-mlas-cracked-on-reservation-separate-meeting-of-sc-st-mlas-held-at-manjhi-and-tejashwis-house-127376362.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/67_1591313603.jpg

0 Response to "आरक्षण पर दरक गई विधायकों की एकता, मांझी और तेजस्वी के घर एससी-एसटी विधायकों की हुई अलग-अलग बैठक"

Post a Comment