Popular Posts

कोरोना संकट के बीच योगदान के लिए मीडियाकर्मियों को दिया गया सम्मान

कोरोना संकट के बीच योगदान के लिए मीडियाकर्मियों को दिया गया सम्मान

स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय के किड्स टाउन स्कूल के सभागार में शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र और मास्क देकर सम्मानित किया। रेलवे सुख सुविधा समिति के सदस्य व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार विद्यार्थी ने कहा कि मीडियाकर्मियों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। कोरोना वायरस फैलने के बाद लोगों में भय और दहशत का माहौल था। लाॅकडाउन में सभी अपने घरों में कैद थे।
लेकिन मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर सत्य खबरों को विभिन्न अखबारों व समाचार चैनलों के माध्यम से लोगों को अपडेट कराते रहे। इधर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अकेले इस युवक ने सैकड़ों परिवारों को सामाजिक सहयोग से राशन सामग्री व मास्क उपलब्ध कराया था। मौके पर जिला महामंत्री मदन स्नेही, अभिषेक राय, अंकित चन्द्रवंशी, सोनू कुमार, राजन राय, प्रवीण मिश्रा, अमित बकुली, सतीश कुमार, भीम राय, विनोद सुमन, विजय कुमार, संजय मिश्रा, संतोष गुप्ता, अरूण शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सेराज खान, अजीत मिश्रा थे।

कोरोना योद्धा बीडीओ को किया गया सम्मानित
चरपोखरी |
शुक्रवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा चरपोखरी बीडीओ संदीप पाण्डेय को कोरोना संक्रमण महामारी में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का बखूबी पालन करने एवं प्रवासी मजदूरों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। मानस उत्थान सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने सम्मान-पत्र दिया। मौके पर युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार, बीपीआरओ ऋषिकेश कुमार, पत्रकार जयशंकर पाण्डेय , नित्यानंद ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीरो में मीडियाकर्मियों को सम्मानित करते रेलवे सुख सुविधा समिति के सदस्य कौशल कुमार विद्यार्थी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/piro/news/mediamen-honored-for-their-contribution-in-the-midst-of-the-corona-crisis-127404419.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/app070613img-20200612-wa0002_1592004527.jpg

0 Response to "कोरोना संकट के बीच योगदान के लिए मीडियाकर्मियों को दिया गया सम्मान"

Post a Comment