Popular Posts

भभुआ रोड स्टेशन मास्टर सह एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चलाया पोस्टकार्ड सप्ताह

भभुआ रोड स्टेशन मास्टर सह एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चलाया पोस्टकार्ड सप्ताह

वैश्विक कोरोनावायरस में भी रेलवे कर्मचारी दिन रात अपने कार्यों के तहत कर्तव्य में जुटे हुए हैं। मालगाड़ी से खाद आपूर्ति हो या फिर श्रमिकों को अपने घर पहुंचाने का काम या फिर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य, सभी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाहन स्टेशन मास्टरो द्वारा बखूबी किया जा रहा है। मगर स्टेशन मास्टरो का कहना है कि सरकार द्वारा उनके साथ आर्थिक व सामाजिक शोषण किया जा रहा है। बता दें कि ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने गत 9 जून से 15 जून तक सप्ताहिक पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें देश के सभी स्टेशन मास्टर एक एक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेज रहे हैं। पोस्टकार्ड के माध्यम से स्टेशन मास्टर अपने मांगों से पीएम को अवगत कराएंगे। इसी के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज रंजन सिंह समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/president-of-bhabhua-road-station-master-cum-association-runs-postcard-week-127404416.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "भभुआ रोड स्टेशन मास्टर सह एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चलाया पोस्टकार्ड सप्ताह"

Post a Comment