Popular Posts

100 युवाओं ने भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ली

100 युवाओं ने भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ली

दुर्गावती में शुक्रवार को राजद कार्यालय पर करीब 100 युवाओं ने भाजपा छोड़ राजद सदस्यता ली, इस दौरान सभी का स्वागत पगड़ी बांध कर किया गया। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को दुर्गावती राजद कार्यालय पर आयोजित राजद युवा सम्मान समारोह मेंकहा कि बिहार के श्रमिक ही बिहार की शान हैं। ये वही श्रमिक है जो बिहार को हर साल अपने खून पसीने से कमाकर 50- 60 हजार करोड़ रुपए देते हैं। हाल के दिनों में या यूं कहे कि जब से बिहार में नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली है छोटे से लेकर बड़े अधिकारी और दफ्तरों में खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार व्याप्त है।

पिछले एक महीने से देश की लाइफ लाइन ठहर गई है और इसके पीछे केवल धन उगाही है और धन उगाही का हिस्सा अधिकारियों से लेकर सत्ता में शामिल नेताओं के खजाने में लूट का हिस्सा पहुंचता है। महामारी में बीजेपी गरीबो की सहायता के बजाय चुनाव की तैयारी कर रही है : बैठक में सुधाकर सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में बीजेपी गरीबो की सहायता के बजाय चुनाव की तैयारी कर रही है और लोगो के बीच चिट्ठी बाट रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 youth leave BJP and join RJD


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/100-youth-leave-bjp-and-join-rjd-127404422.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/12kaimur16_1592004562.jpg

0 Response to "100 युवाओं ने भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ली"

Post a Comment