Popular Posts

पुल टूटने के बाद से चरपोखरी गांव के लोग बिजली के पाेल के सहारे कर रहे आना-जाना

पुल टूटने के बाद से चरपोखरी गांव के लोग बिजली के पाेल के सहारे कर रहे आना-जाना

प्रखण्ड के चरपोखरी गांव जाने वाला मलार नदी में बने पुल टूट जाने के बाद से अब तक नये पुल निर्माण कराये जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। लेकिन उनकी गुहार न प्रशासन सुन रहा और न जनप्रतिनिधि। आखिर में थक- हारकर ग्रामीणों ने खुद ही अपने जुगाड़ से नदी को पार करने के लिए बिजली का पोल रख रास्ता बना लिया है। लेकिन इस पुल से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नदी पर पुल का निर्माण कराने की बात तो कही जा चुकी है। लेकिन उनका आश्वासन अभी तक धरातल पर नहीं उतरा। कई माह गुजर जाने के बाद भी पुल का निर्माण नही होना बता रहा है कि इस पुल से विभागीय अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। विभाग के अधिकारियों द्वारा पुल निर्माण को लेकर सर्वे तो किया गया, लेकिन अब तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जिसे लेकर ग्रामीणों में मायूसी छाई है। वहीं, ग्रामीण विक्की सिंह, अमरजीत सिंह, अनीश सिंह, झुन्ना मालिक, बब्लू सिंह, शिव प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, गोविंद सिंह, घूरन सिंह सहित अन्य ने बताया कि सरकार व उसके नुमाइंदे जन सुविधाओं को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं। इलाके के जनप्रतिनिधि कई माह से पुल निर्माण का वादा कर रहे हैं।लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। पुल नहीं रहने से सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। मोटरसाइकिल व कृषि कार्य हेतु वाहन नही जा पाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण शीघ्र कराई जाए। अन्यथा बाध्य होकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अगियांव विधानसभा के पूर्व विधायक शिवेश कुमार राम चरपोखरी गांव के ग्रामीणों के बुलावे पर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पुल के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर पूर्व विधायक में नदी के पुल का निरीक्षण कर पुल बनाने की दिशा में पहल करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। कहा कि पुल बनाने के लिए मैं मदद करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांव में जाने के लिए मलार नदी पर बिजली पोल का रास्ता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/charpokhari/news/after-the-bridge-is-broken-the-people-of-charpokhari-village-have-been-using-electric-palace-127404380.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/app060656image-12464_1592004197.jpg

0 Response to "पुल टूटने के बाद से चरपोखरी गांव के लोग बिजली के पाेल के सहारे कर रहे आना-जाना"

Post a Comment