शहर में पुलिस-प्रशासन ने चलाया मास्क व हेलमेट जांच अभियान
शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क व हेलमेट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान भभुआ चैनपुर रोड में बिना मास्क व हेलमेट के यात्रा कर रहे दोपहिया वाहन चालकों से अर्थदंड की वसूली की गई। उन्हें पुलिस और प्रशासन की ओर से हिदायत भी दी गई। यहां नगर परिषद के नगर प्रबंधक इसराफिल अंसारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, अनुमंडल कार्यालय के कर्मी व कई अन्य मौजूद रहे।बताया गया है कि यह अभियान अटल बिहारी हाई स्कूल के सामने चलाया गया।
अभियान के दौरान समाचार प्रेषण तक 100 से अधिक वाहन चालकों की जांच की गई। बिना हेलमेट व मास्क के यात्रा कर रहे लोगों से अर्थदंड की वसूली की गई। आधिकारिक जानकारों का कहना है कि प्रत्येक से अर्थदंड के तौर पर 500 वसूले गए। यह अनुमंडल अधिकारी के जूरिडिक्शन में वसूली कर जमा कराई जाएगी। यहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सदर अनुमंडल अधिकारी जन्मेजय शुक्ल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/police-and-administration-run-mask-and-helmet-investigation-campaign-in-the-city-127404388.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/orig_12kaimur14_1592004245.jpg
0 Response to "शहर में पुलिस-प्रशासन ने चलाया मास्क व हेलमेट जांच अभियान"
Post a Comment