बंधुगंज गांव में मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों ने निकली भव्य कलश यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के बन्धुगंज गांव में शनिवार को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा संत रामचन्द्र दास जी महाराज एवं कमलेश जी महाराज के निर्देशन में निकाली गई। यात्रा देवी स्थान परिसर से प्रारंभ होकर पूरे विधि विधान के साथ फल्गु नदी स्थित सूर्यमंदिर घाट पहुंचा। वहां पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने अपने कलश में जलभरी की रस्म अदायगी की।
उसके बाद महिलाएं पुन: कलश को अपने सिर पर धारण कर देवी स्थान प्रांगण पहुंची जहां कलशों को विधान के साथ स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं जय माता भगवती,जय मां दुर्गे का जयकारा लगा रही थीं। वहीं नवयुवकों की टोली डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर थिरकते नजर आए। कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे घुड़सवारों का दल इस धार्मिक यात्रा में चार चांद लगा रहे थे। श्रद्धालुओं के मां के लिए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय व गूंजायमान हो रहा था।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जलभरी के बाद चौबीस घंंटों का अखंड संकीर्तन का पाठ किया जाएगा। अखंड की पूर्णाहुति के बाद वेदी पूजन एवं सोमवार को दुर्गा सप्तशती के पाठ के बाद माता के प्राण प्रतिष्ठा का विधान संपन्न किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/modnganj/news/devotees-took-out-a-grand-urn-for-the-life-of-maa-bhagwati-in-bandhgunj-village-127431697.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/orig_109_1592694713.jpg
0 Response to "बंधुगंज गांव में मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों ने निकली भव्य कलश यात्रा"
Post a Comment