Popular Posts

पुनितबिगहा झलास में शराब की आधा दर्जन भट्ठियां की गई ध्वस्त

पुनितबिगहा झलास में शराब की आधा दर्जन भट्ठियां की गई ध्वस्त

उत्पाद विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनितबिगहा झलास में चलाई जा रही देसी शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान लगभग 600 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुनितबिगहा गांव के समीप दरधा नदी के झलास में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आलोक में शनिवार को सब इंस्पेक्टर रश्मि आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

लगभग दो घंटे तक चले अभियान के दौरान झलास हटा-हटाकर भट्ठी की तलाश की गई। उन्होंने बताया कि नदी में उगी बड़ी-बड़ी झलास का फायदा उठाते कारोबारी शराब का निर्माण करते हैं। बालू खोदकर बड़े-बड़े ड्रम में जावा महुआ सड़ाया जा रहा था। बालू खोदकर ड्रम निकाला गया और उसमें सड़ाए जा रहे जावा महुआ को नदी में बहा दिया गया। उन्होंने बताया कि धंधेबाज की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

चमनगंज गांव से शराब के साथ दो गिरफ्तार
बिशुनगंज ओपी की पुलिस ने शनिवार को जमनगंज गांव में छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को जमनगंज गांव में छापेमारी कर योगेश चौधरी और सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास 15 लीटर निर्मित शराब जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/half-a-dozen-kilns-of-alcohol-were-destroyed-in-punitbigha-jhalas-127431694.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/

0 Response to "पुनितबिगहा झलास में शराब की आधा दर्जन भट्ठियां की गई ध्वस्त"

Post a Comment