Popular Posts

मखदुमपुर में आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना देेकर जताया विरोध

मखदुमपुर में आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना देेकर जताया विरोध

स्थानीय सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मखदुमपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष शनिवार को नवनियुक्त एएनएम एवं कर्मचारियों ने धरना देकर अपना विरोध जताया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के समय समर्पण से काम करने के बावजूद आठ माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मी राम राम पुकार शर्मा ने बताया कि अगर वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आगे भी इसी तरह धरना देकर अपने विरोध को प्रदर्शित करते रहेंगे।

आंदोलन में शामिल किरण कुमारी, गिरजा कुमारी, शोभा कुमारी, रेखा कुमारी जैन व कल्पना कुमारी सहित कई महिला कर्मियों ने कहा कि वेतन नहीं देना उनके मौलिक अधिकारों पर हमला है। बिना वेतन वे आगे काम नहीं कर पाएंगी। आंदोलित कर्मियों ने चिकित्सा पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों के वेतन भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/makhdumpur/news/in-makhdumpur-outrageous-health-workers-staged-protest-127431701.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/

0 Response to "मखदुमपुर में आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना देेकर जताया विरोध"

Post a Comment