Popular Posts

सीएम बोले- विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब दें जदयू नेता, कहा- आपदाग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

सीएम बोले- विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब दें जदयू नेता, कहा- आपदाग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

जदयू के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार का तर्कों के साथ जोरदार तरीके से जवाब देने को कहा है। रविवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी के नेताओं से बात की।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता आपदाग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। लेकिन विपक्ष के पास गाल बजाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। जिलों से लेकर बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को सरकार के कामकाज और जनहित में लिए गए फैसलों की जानकारी पहुंचा दें। बेवजह की बयानबाजी करने वाले खुद ही एक्सपोज हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परेशानी में पड़ा व्यक्ति उस समय की गई मदद को हमेशा याद रखता है। कोरोनावायरस संक्रमण, लॉकडाउन और प्राकृतिक आपदाओं से परेशान लोगों को सरकार हरसंभव सहायता पहुंचा रही है। कोरोना संकट के दौरान लोगों के बीच राहत-बचाव पर 8538 करोड़ रुपए खर्च हुए। क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन तक रखने के लिए एक व्यक्ति पर 5300 रुपए खर्च किए गए।

लॉकडाउन के दौरान जैसे ही इजाजत मिली, हम दूसरे प्रदेशों में फंसे 21 लाख से अधिक अपने लोगों को वापस लेकर आए। अब उनके लिए रोजगार का इंतजाम किया जा रहा है। जनता हमारा काम देख रही है, विपक्ष को सही समय पर जवाब देगी। सोमवार को सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा के कार्यकर्ताओं के साथ बात होगी।
नई पीढ़ी को बताएं राजद शासनकाल के बारे में
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को राजद के शासनकाल के बारे में बताएं। युवा पीढ़ी के लोगों को पता चलना चाहिए कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में किस तरह का शासन था और लोगों को क्या-क्या भुगतना पड़ता था?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को राजद के शासनकाल के बारे में बताएं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cm-said-jdu-leader-should-give-a-befitting-reply-to-the-propaganda-of-the-opposition-said-it-is-our-priority-to-provide-relief-to-the-distressed-and-needy-127386760.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/40_1591571948.jpg

0 Response to "सीएम बोले- विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब दें जदयू नेता, कहा- आपदाग्रस्त और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता"

Post a Comment