Popular Posts

बिहार में 1.20 लाख स्क्रीन पर देखी गई वर्चुअल रैली, देश में 39 लाख लोगों ने लाइव देखा

बिहार में 1.20 लाख स्क्रीन पर देखी गई वर्चुअल रैली, देश में 39 लाख लोगों ने लाइव देखा

(कुमार जितेंद्र ज्योति) देश की पहली वर्चुअल रैली को बिहार में ज्यादा फेसबुक लाइव के जरिए देखा गया। रात 8 बजे तक फेसबुक के 89536 यूजर्स और यूट्यूब के 30955 यूजर्स के स्क्रीन पर इसे देखा-सुना गया। यूट्यूब पर 9 जिलों में अच्छा रिस्पांस रहा, जबकि फेसबुक पर 20 जिलों में।

आईटी एक्सपर्ट राजेश कुमार की मदद से भास्कर ने रैली के वर्चुअल व्यूअर्स के आंकड़ों को निकाला तो सामने आया कि पटना के यूजर्स दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक रहे। दूसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण। एफबी पर कटिहार तीसरे नंबर पर, जबकि यूट्यूब पर समस्तीपुर के यूजर रहे।

‘संवाद’ में जनता की आवाज

  • गल्फ में फंसे बिहार के लोगों को मुक्त कराएं।
  • बिहार में कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी कराएं।
  • प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की हालत भी देखे सरकार।
  • आयुष्मान भारत का गांवों में प्रचार बढ़ाया जाए।
  • बिहार में बंद फैक्टरी खुलवाएं, नए उद्योग बुलाएं।
  • राशन कार्ड वाले खाते में अबतक रुपए नहीं आए।
  • मोतिहारी का चीनी मिल कब बनेगा, शुरू होगा?
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब देगी सरकार?
  • सहरसा में मेडिकल कॉलेज की उम्मीद की जाए?
  • पंचायतों में अब भी 10 पैसा ही पहुंच पा रहा है।
  • मधेपुरा में बैजनाथपुर पेपर मिल कब शुरू कराएंगे?

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- टीवी, लैपटॉप, मेगा स्क्रीन आदि पर कहीं 10 तो कहीं 20-30 लोगों ने भी इसे देखा। ऐसे में औसत हम प्रत्येक यूजर स्क्रीन पर 10 लोगों के देखने का भी अनुमान लगाएं तो संख्या बेहद उत्साहित करने वाली है। वर्चुअल रैली को लाइव 39 लाख लोगों ने देखा है। -राजेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्चुअल रैली के प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.20 lakh screen-watched virtual rally in Bihar, 39 lakh people watched live in the country


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/120-lakh-screen-watched-virtual-rally-in-bihar-39-lakh-people-watched-live-in-the-country-127386758.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/42_1591572376.jpg

0 Response to "बिहार में 1.20 लाख स्क्रीन पर देखी गई वर्चुअल रैली, देश में 39 लाख लोगों ने लाइव देखा"

Post a Comment