Popular Posts

ट्रिपलिंग कर रहा था नाबालिग, ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, दो घायल

ट्रिपलिंग कर रहा था नाबालिग, ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, दो घायल

अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़ियाबाड़ा टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रिपलिंग कर रहे एक नाबालिग को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार नाबालिग के पिता रंजीत ऋषिदेव की मौत हो गई। वहीं नाबालिग रंजीत ऋषिदेव और बाइक पर सवार तीसरे व्यक्ति सिकंंदर ऋषिदेव की हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक एवं घायल रानीगंज थाना क्षेत्र के गितवास लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है। घायल सिकंदर ने बताया कि मंगलू ऋषी को खवासपुर गांव में किसी से बकाया राशि लेना था। वह अपने नाबालिग पुत्र के साथ बाइक से सुबह में घर निकला। बाइक उसका पुत्र रंजीत ही चला रहा था। साथ में उसे भी बाइक पर बैठा लिया। राशि लेकर लौटने के क्रम मुड़बल्ला चौक के निकट पूर्णिया से फारबिसगंज की ओर जा रही ट्रक क्रासिंग के निकट बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक के पीछे में बैठे मंगलू डिवाइडर से टकराकर दूर जा गिरा। डिवाइडर से टकराते ही उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

अररिया आरएस | अररिया-फारबिसगंज एनएच-57 मार्ग पर रविवार की सुबह मूड़बल्ला चौक ओर एक ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा और तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।जबकि अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बारे में बताया गया कि ट्रक चालक अररिया से फारबिसगंज की ओर जा रहा थ। उसी क्रम में बाइक सवार मूड़बल्ला चौक से सड़क क्रॉस कर हीं रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए चालक ट्रक लें कर भागने में सफल रहा। वहीं एएसआई बबन चौधरी ने बताया की मृतक मंगलू मंडल लक्ष्मीपुर गीतवास का निवासी था। मौत की खबर सुनते ही उनके परिजन पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल नाबालिग और उसका परिचित।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/tripling-was-minor-truck-collides-father-dies-two-injured-127386655.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/app11065520200607110605_1591570802.jpg

0 Response to "ट्रिपलिंग कर रहा था नाबालिग, ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, दो घायल"

Post a Comment