Popular Posts

पायलट काे तिरंगा ओढ़ा सम्मान के साथ किया विदा

पायलट काे तिरंगा ओढ़ा सम्मान के साथ किया विदा

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में सोमवार को विमान हादसे में मृत पायलट सीतारामडेरा (न्यू ले अाउट 193/3/3) निवासी संजीव कुमार झा का अंतिम संस्कार मंगलवार काे भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में सुबह 10 बजे कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके देशप्रेम काे देखते हुए उनके छाेटे बेटे अमन ने उन्हें तिरंगा ओढ़ाया। उनके कैप इौर अशाेक चक्र काे भी रखा। बाद में तीनों ही चीजें उताकर अमन ने अपनी मां रितु झा को सौंप दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। अमन ने बताया, पिता को इंडियन आर्मी में जाना था, लेकिन मेडिकली अनफिट होने से नहीं जा सके। उनके प्रेम को बरकरार रखने के लिए मैंने तिरंगा ओढ़ाया। बड़े बेटे शाैर्य झा ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिवार समेत बड़ी संख्या में मिथिला समाज के लोग मौजूद थे।
मंगलवार सुबह 4.30 बजे अाेडिशा के कामाख्या अस्पताल की एंबुलेंस से शव बर्मामाइंस केबुल टाउन उनके ससुराल यानि पूर्व एमएलसी हेमसुंदर मिश्रा के घर पहुंचा। शव देखते ही पत्नी, दोनों बेटे व साला सभी रोने लगे। पत्नी रितु बार-बार बेहोश हो रही थीं। भाइयों व बेटों ने उन्हें संभाला। शव देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखे भर आईं। मालूम हो कि ढेंकनाल जिले में सोमवार सुबह विमान हादसे में सीतारामडेरा के पायलट ट्रेनर संजीव कुमार झा की मौत हो गई थी। घटना के समय वे अपनी स्टूडेंट तमिलनाडु की अनिश फातिमा को ट्रेनिंग दे रहे थे। करीब 180 मी. की ऊंचाई से विमान रनवे पर गिरा था। संजीव पिछले पांच साल से ओडिशा सरकार के एविएशन ट्रेनिंग संस्था गति में ट्रेनर थे। संजीव मूलत: बांका के राजपुर के थे। उनके पिता सदानंद झा धनबाद में रहते हैं। खबर मिलने के बाद सभी शहर पहुंच गए थे।
पिता का सपना करूंगा पूरा, करूंगा आर्मी ज्वाइन
संजीव कुमार झा के छोटे बेटे अमन झा ने बताया- मैं अपने पिता का सपना पूरा करके ही दम लूंगा। पिता हमेशा कहते थे कि वे इंडियन आर्मी में नहीं जा सके, तुम आर्मी में जरूर जाना। जिस दिन तुम्हें शौर्य चक्र मिलेगा तुम तो अपनी वर्दी में रहोगे, लेकिन मम्मी को पीली साड़ी पहनाकर ले जाना। इधर, तुमको शौर्य चक्र पहनाया जाएगा, उधर तुम्हारी मम्मी ताली बजाएगी। उस दिन मेरी तमन्ना पूरी होगी। केएसएमएस में 12वीं मेंपढ़ाई पूरी करने के बाद इंडियन आर्मी में जाऊंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तिरंगा से लिपटा शहीद का शव व पायलट का कैप।
Pilot leaves tricolor with respect


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/pilot-leaves-tricolor-with-respect-127394025.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/272tranfer-185tranfer-app050651img-20200609-wa0040_1591744128.jpg

0 Response to "पायलट काे तिरंगा ओढ़ा सम्मान के साथ किया विदा"

Post a Comment