Popular Posts

नगद और बाइक की मांग पर ससुरालवाले कर रहे प्रताड़ित

नगद और बाइक की मांग पर ससुरालवाले कर रहे प्रताड़ित

फुल्लीडुमर के हथियापाथर गांव की एक महिला ने बांका महिला थाना में अपने ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आशा कुमारी ने आवेदन में बताया है कि उनकी शादी 2014 में अनिल यादव के साथ हुई थी।
शादी के बाद ससुराल में 1 साल ठीक-ठाक बीता। जिसके बाद उनके पति अनिल यादव, ससुर शोभन यादव, सास टूनिया देवी, ननद रिंकू देवी, देवर अजय कुमार यादव उनके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही दहेज के रूप में एक लाख नगद एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इस बात की सूचना उन्होंने अपने माता-पिता एवं भाई को दिया। जिसके बाद 22 जुलाई 2018 को उनके माता-पिता के सामने ही उनके ससुराल वालों ने मारपीट की। 2 अगस्त 2018 को महिला थाना में समझौता कर महिला को पुनः एक बार उनके ससुराल भेज दिया गया। लेकिन ससुराल में दो-चार दिन के बाद फिर से महिला के साथ मारपीट किया जाने लगा। ससुराल वाले दहेज के रूप में पैसे और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/in-laws-harassed-by-cash-and-bike-demand-127394031.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/

0 Response to "नगद और बाइक की मांग पर ससुरालवाले कर रहे प्रताड़ित"

Post a Comment