शादी की नीयत से अपहृत छात्रा को किया बरामद
09 June, 2020
Comment
शंभूगंज पुलिस ने शादी के नीयत से रविवार को ही अपहृत नाबालिक छात्रा को त्वरित करवाई करते हुए बरामद कर लिया। जबकि इस कांड के मुख्य नामजद अभियुक्त दीपक कुमार दास पिता रामस्वरूप दास को भी गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सिलौटा गांव के दीपक कुमार दास अपने बहन के घर असौता बराबर जाते थे। जहां असौता गांव के ही एक नाबालिक छात्रा जो वर्ग नवम में पढ़ाई करती थी उससे प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद दो दिन पूर्व ही नाबालिक छात्रा शौच के लिए बहियार गई थी कि रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया। नाबालिग छात्रा के पिता ने शंभूगंज थाना में असौता गांव के ही दीपक दास सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/a-kidnapped-girl-was-found-with-the-intention-of-marriage-127394013.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/
0 Response to "शादी की नीयत से अपहृत छात्रा को किया बरामद"
Post a Comment