Popular Posts

पत्नी के साथ चाकू लेकर पहुंचा ससुराल बहस हुई तो सास-ससुर को घोंपा, गंभीर

पत्नी के साथ चाकू लेकर पहुंचा ससुराल बहस हुई तो सास-ससुर को घोंपा, गंभीर

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम ठाकुरबाड़ी गली मुहल्ले में बुधवार को घरेलू विवाद में दामाद ने अपने सास-ससुर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान लड़ाई में बीच-बचाव करने गई अपनी पत्नी तथा मकान मालिक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। सास-ससुर दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घायलों का इलाज जयप्रकाश नारायण अस्पताल में करवा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई गोदाम ठाकुरबाड़ी गली में किराए के मकान में रहने वाले विजय ठाकुर व उसकी पत्नी इंदू देवी को उनके ही दामाद अमित कुमार उर्फ अंशु शर्मा ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में घायल विजय ठाकुर की पुत्री निशु शर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने अमित से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से अमित लगातार उसके साथ मारपीट करता रहता था। प्रताड़ना से उबकर वह अपने मायके रहने आ गई थी।

लड़ाई छुड़ाने आए मकान मालिक को भी किया जख्मी
बीती रात अमित अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचा और किसी बात पर उसकी मां इंदू देवी के साथ बहस करने लगा। देखते ही देखते अमित ने चाकू निकाल लिया और इंदू देवी के गले पर वार कर दिया। लड़ाई सुलझाने की कोशिश करने के दौरान अमित ने अपनी पत्नी निशु और उनके मकान मालिक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

अवैध शराब का धंधा करता है आरोपित
ससुर विजय ने बताया कि आरोपी दामाद अवैध शराब का धंधा करता है। इसके कारण घर के सारे लोग खफा थे। शादी के बाद से ही दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ना करता था। आज कपड़ा और बेटी का सर्टिफिकेट लेने के बहाने घर पर आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the in-law argument reached the wife with the knife, snatched the mother-in-law, Gambhir


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/when-the-in-law-argument-reached-the-wife-with-the-knife-snatched-the-mother-in-law-gambhir-127372579.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/82_1591225874.jpg

0 Response to "पत्नी के साथ चाकू लेकर पहुंचा ससुराल बहस हुई तो सास-ससुर को घोंपा, गंभीर"

Post a Comment