Popular Posts

डुमरी छपियां और सढ़वारा में खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

डुमरी छपियां और सढ़वारा में खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

प्रवासी मजदूर कोरोना काल के बीच हीं सुरक्षा व सतर्कता के साथ छोटे-छोटे रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करें । वहीं कोरोना संक्रमण का प्रभाव सारण जिले में बढता जा रहा है जो काफी चिन्तनीय है और अब भी हम लापरवाही बरतते हैं तो आने वाला दिन बहूत हीं भयावह होगा । यह बातें मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर प्रखण्ड के गांवों में जरुरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण के दौरान कही ।

बुधवार को मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर प्रखंड के छपियाँ दलित टोला, डुमरी दलित टोला, छपियाँ मलाह टोला, छपियाँ कोईरी टोला और सढवारा हरिजन टोला में जरुरतमंद लोगों के बीच जाकर खाद्य सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया ।

मौके पर डुमरी छपियां अंकुश पासवान, गुड्डू पासवान, नेमूकान्त पासवान, राजेश पासवान, राकेश पासवान, अनील राम, लवकुश पासवान, सढवारा में नकुल यादव, झमन राम, दिलिप राम, जगन राम, मुकेश राम थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribution of food items in Dumri Chapins and Sandwara of Isuapur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/isuapur/news/distribution-of-food-items-in-dumri-chapins-and-sandwara-of-isuapur-127372557.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/81_1591225453.jpg

0 Response to "डुमरी छपियां और सढ़वारा में खाद्य सामग्री का किया गया वितरण"

Post a Comment