Popular Posts

हंगामा व उन्माद फैलाने के मामले में 65 नामजद, 300 अन्य पर मुकदमा

हंगामा व उन्माद फैलाने के मामले में 65 नामजद, 300 अन्य पर मुकदमा

थाना क्षेत्र के अरगा में युवक की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा के दौरान पुलिस पर पथराव करने, घरों में तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बांधा डालने, पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने, विधि व्यवस्था भंग करने आदि मामले में एसएसपी के निर्देश पर 65 नामजद सहित 300 अन्य लोगों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने इसमें 14 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस मोबाइल से लिए गए फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि यह मुकदमा थाना के अपर थानाध्यक्ष उमेश पासवान के लिखित बयान पर किया गया हैं। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के करियादपुर, कत्थाडीह, जगन्नाथपुर, अरगा गांवों में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान 14 नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

पुलिसिया कार्रवाई का लोगों ने किया विरोध

अरगा हंगामा कांड में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को करियादपुर बाजार बंद रहा। ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर विरोध किया। करियादपुर निवासी वासुदेव प्रसाद, मनोज कुमार, राजेश, गोपाल रजक आदि ने बताया कि मंगलवार की रात में पुलिस ने जबरन घरों में घुसकर उत्पात मचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/65-named-in-case-of-commotion-and-frenzy-300-others-sued-127372590.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/

0 Response to "हंगामा व उन्माद फैलाने के मामले में 65 नामजद, 300 अन्य पर मुकदमा"

Post a Comment