Popular Posts

डाटा इंट्री ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को हो रही है परेशानी

डाटा इंट्री ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को हो रही है परेशानी

बीते सात दिनों से डाटा इंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी करीब 300 की संख्या में कतारबद्ध मरीज को इलाज कराने में परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार बिना शर्त सेवा समायोजन को लेकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान में कार्य कर रहे डाटा इंट्री ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर बीते सात दिनों से हड़ताल पर हैं। जिस कारण अस्पताल में ऑनलाइन तरीके से होने वाला सभी कार्य ठप है।

हालांकि उक्त लोगों के द्वारा सिविल सर्जन, डीएम सहित अन्य जवाबदेह पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया। लेकिन ऑपरेटरों की मानें तो उनकी जायज मांगों को भी अनसुना किया जा रहा है, यह कहीं से भी उचित नहीं है। उन लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा एक नई कंपनी का चयन कर लिया गया है, जो हम लोगों के हित में नहीं है। कंपनी अपने हिसाब से डाटा इंट्री ऑपरेटर को रख रही है, जिससे डाटा इंट्री ऑपरेट के बीच बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। डाटा इंट्री ऑपरेटर की हड़ताल से आपातकालीन चिकित्सा के तहत सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज कराने की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर कतारबद्ध करीब तीन सौ की संख्या में आए मरीज को इलाज कराने में परेशानी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patients are facing problems due to indefinite strike by data entry operators


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/patients-are-facing-problems-due-to-indefinite-strike-by-data-entry-operators-127437919.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/22araria-22_1592867028.jpg

0 Response to "डाटा इंट्री ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को हो रही है परेशानी"

Post a Comment