Popular Posts

जमीन विवाद में दबंगों ने घर में ने लगाई आग, मारपीट में पांच घायल

जमीन विवाद में दबंगों ने घर में ने लगाई आग, मारपीट में पांच घायल

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सनखपरी गांव में 10 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार के घर में घुस कर जबरन मारपीट किया और घर में आग लगा दी। नारायण यादव और छबीला यादव के बीच कई साल से 10 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवाद न्यायालय तक पहुंच चुका है और मामले की सुनवाई समय-समय पर हो रही है। बावजूद सोमवार की दोपहर जबरदस्ती विवादित जमीन पर छबीला यादव मिट्टी भरकर उसमें झोपड़ी का निर्माण करवा रहा था। इस बात का विरोध जब नारायण यादव ने किया। तो छबीला यादव, रामस्वरूप यादव ,अरविंद यादव सहित अन्य लोग मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें एक पक्ष से पिंकी देवी, गीता देवी ,रजिया देवी, नारायण यादव सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं दबंगों ने पीड़ित के घर में भी आग लगा दी।पीड़ित ने बताया कि जब वह इस मामले को लेकर लक्ष्मीपुर थाना गए तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने थाने के गेट के बाहर से ही उन लोगों को भगा दिया। वहीं परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bullies set fire to house, five injured in fighting in land dispute


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/bullies-set-fire-to-house-five-injured-in-fighting-in-land-dispute-127437916.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/22araria-21_1592866957.jpg

0 Response to "जमीन विवाद में दबंगों ने घर में ने लगाई आग, मारपीट में पांच घायल"

Post a Comment