छह सूत्री मांगों को ले कुशल युवा प्रोग्राम के शिक्षकों व एलएफ ने की बैठक
कुशल युवा प्रोग्राम के शिक्षक संघ व एलएफ ने स्थाई कर्मी की मान्यता की मांग को लेकर सोमवार को शहर के चिल्ड्रेन पार्क में बैठक की। सरकार से छह सूत्री मांगों को लेकरबैठक की अध्यक्ष्ता जिलाध्यक्ष कुंदन कुमारने की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिले के जितने भी एलएफ केवाईपी ऑनसेट परीक्षा पास कर चुके हैं। उनके लिए समान काम का समान वेतन लागू किया जाए। अतुल राणा ने सरकार से सभी एलएफ को अस्थाई कर्मचारी का मान्यता प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि हम लोग कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कार्य करते हैं।
साथ ही छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के साथ उन्हें रोजगार परककार्यक्रम के तहत उनके भविष्य के लिए उनको कुशल बनाते हैं। लेकिन अब हम सभी शिक्षक व एलएफ का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। मौके पर रवि कुमार ने कहा कि जब तक केवाईपी केंद का संचालन होता रहेगा, तब तक हमलोग शिक्षक और एलएफ की भूमिका में रहेंगे। किसी कारणवश केवाईसी केंद्र अगर बंद हो जाती है तो ऐसी परिस्थिति में सरकार हम लोगों को किसी सरकारी विभाग में कंप्यूटर से जुड़े पद पर पदस्थापित करें। बैठक में बाल्मीकि पंडित,राहुल कुमार, आदित्य कुमार, सुमन कुमार,कुमार कौशलेंद्र, गोविंद कुमार साह सहित अन्य थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/teachers-and-lf-meeting-of-skilled-youth-program-to-meet-the-six-point-demands-127437923.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_22araria-23_1592867071.jpg
0 Response to "छह सूत्री मांगों को ले कुशल युवा प्रोग्राम के शिक्षकों व एलएफ ने की बैठक"
Post a Comment