Popular Posts

शराब कारोबारी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने चाेर का शोर मचा किया पथराव, एक जवान जख्मी

शराब कारोबारी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने चाेर का शोर मचा किया पथराव, एक जवान जख्मी

गुरुवार की देर रात शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर का शोर मचा पथराव कर दिया। जिसमें एक बीएमपी जवान जख्मी हो गए। वहीं पुलिस पदाधिकारियों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का है। जख्मी बीएमपी जवान सुनील यादव का इलाज ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। सूत्रों के अनुसार दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी को महादेवा गांव में अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली। सूचना के फौरन बाद दाउदनगर पुलिस इंस्पेक्टर शंभू यादव, हसपुरा थाना, दाउदनगर थाना, ओबरा के प्रभारी थानाध्यक्ष जय गोपाल राय दल-बल के साथ उक्त गांव में छापेमारी कर दी। जहां ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों पर हमला बाेल दिया।
धंधेबाज को पकड़कर निकल रहे थे पुलिस पदाधिकारी व जवान, तभी ग्रामीणों ने मचाया शाेर : महादेवा गांव में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने पहुंचने पर सबसे पहले पूरे गांव को सर्च किया। जिसके बाद उसी गांव निवासी धंधेबाज आलोक कुमार के घर से शराब बनाने वाला उपकरण, 30 केजी महुआ व मीठा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी व जवान उक्त धंधेबाज को हिरासत मंे लेकर गांव से निकलने लगे। लेकिन इसी दौरान अचानक ग्रामीणों ने हल्ला बोल दिया। चोर-चोर का शोर मचाते हुए ग्रामीण अपने घरों के छत से ईंट-पत्थर पुलिस पदाधिकारी व जवानों पर बरसाने लगे। जबतक पुलिस पदाधिकारी कुछ समझ पाते तबतक ग्रामीणों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं इस घटना में एक बीएमपी जवान भी जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी व जवान घटना पर काबू पाकर उक्त धंधेबाज को ले गांव से निकल गए। फिर धंधेबाज को मेडिकल टेस्ट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि की।

मामले में एफआईआर दर्ज, 80 लोग बने नामजद आरोपी
पुलिस पर पथराव मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष जय गोपाल राय के बयान पर ओबरा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें महादेवा गांव के 80 महिला-पुरूष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/obra/news/villagers-make-noise-with-stone-on-police-reaching-liquor-trader-a-young-man-injured-127404470.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "शराब कारोबारी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने चाेर का शोर मचा किया पथराव, एक जवान जख्मी"

Post a Comment