घर का ताला तोड़ उड़ाए 45 हजार, एफआईआर
गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर के दरवाजा का ताला तोड़ अंदर घुस गए। बक्सा से तोड़ चोरों ने 45 हजार रुपए गायब कर दिया। लेकिन देर रात होने के कारण कानोकान इसकी खबर परिजनों को नहीं लगी। मामला रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 16 की है। उक्त मुहल्ला निवासी सुचीत कुमार ठाकुर के घर में चोरी हुई है। सूत्रों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद परिजन सोए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए पहले दरवाजा का ताला तोड़ अंदर घुसे और फिर बक्सा का ताला तोड़ नगद रुपए गायब कर दिया। जब सुबह में लोग जगे तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। यह देख परिजन चौंक गए। जब घर के एक कमरे में गए तो देखा कि बक्सा का ताला टूटा हुआ है और पैसे गायब हैं। वहीं अन्य सामान पूरा कमरा में बिखरा पड़ा है। जिसके बाद परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना रफीगंज थाना को दिया। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rafigunj/news/45-thousand-to-break-the-lock-of-the-house-fir-127404461.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/
0 Response to "घर का ताला तोड़ उड़ाए 45 हजार, एफआईआर"
Post a Comment