पईन खुदाई में लगी तीन पोकलेन मशीन को फूंकने वाला नक्सली पवन गिरफ्तार
लेवी के लिए देव थाना के जगरनाथ बांध समीप जंगल में पईन खुदाई में लगे तीन पोकलेन मशीन को फूंकने वाला कुख्यात नक्सली पवन कुमार उर्फ पवन शिकारी को पुलिस जवानों ने दबोच लिया है। इसका खुलासा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी दीपक बरनवाल ने की। एसपी ने बताया कि कुख्यात नक्सली पवन कुमार उर्फ पवन शिकारी को उसके घर से ही दबोचा गया है। वह देव थाना क्षेत्र के पसिया भंडारी गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले हैं। जिसकी निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही है। प्रेस वार्ता में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
सटीक सूचना पर देव थाना पुलिस ने एसटीएफ जवानों के मदद से नक्सली को दबाेचा: एसपी ने बताया कि 29 मार्च 2019 को नक्सली कमांडर संदीप यादव के दस्ता के करीब 40 नक्सलियों द्वारा पईन खुदाई में लगे पोकलेन मशीन को फूंका गया था। इसके साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने के लिए पर्चा भी फेंका गया था। जिसके बाद देव थाना में कांड संख्या 50/19 दर्ज किया गया था। जिसमें पवन कुमार उर्फ पवन शिकारी को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें वह फरार चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/naxalite-pawan-who-blew-three-pokalane-machines-involved-in-digging-127404479.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/digfy_1592005407.jpg
0 Response to "पईन खुदाई में लगी तीन पोकलेन मशीन को फूंकने वाला नक्सली पवन गिरफ्तार"
Post a Comment