भाजपाइयों ने सशक्त व समृद्ध बिहार बनाने का लिया संकल्प
नई दिशा नई गति और नयी तकनीक के माध्यम से रविवार की संध्या आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार जन संवाद कार्यक्रम को गोढियारे चौक ग्रामदेवता मंदिर में भव्य आयोजन नगर अध्यक्ष किशन शर्मा एवं कोशी कॉलनी बथनाहा में सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निहाल डालमिया एवं उपमुख्य पार्षद मोती खान के उपस्थिति में न सिर्फ इस वर्चुअल संबोधन को देखा और श्रवण किया।बल्कि सशक्त बिहार और समृद्ध बिहार बनाने के लिए सागर्भित विचारों को आत्म सात कर जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जन संवाद के उपरांत गृह मंत्री श्री शाह के उत्प्रेरक विचारों से प्रभावित भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने बताया कि श्री शाह ने मोदी जी ने छह साल के अंदर करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रकाश लाने के प्रयास को उद्धत करते हुए कहा कि कहा की ये जनसंवाद दल के गुणगान गाने की नही यह संवाद जनता को कोरोना के खिलाफ जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने के लिए है। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, स्थानीय विधायक विद्या सागर केशरी ,नगर अध्यक्ष रजत सिंह,भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह, राम यादव, मुन्ना राम, मनीष सोनी ,रवि आर्या, शशि चौरसिया, मिठ्ठू दास, जीतेंद्र साह, ,राधा देवी उपाध्यक्ष), भानु प्रताप मोती खान , नगर महा मंत्री अम्बुज मिश्रा ,नगर उपाध्यक्ष दीपक केशरी, नगर उपाध्यक्ष सोनू झा आदि मौज्ूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/bjp-leaders-pledge-to-create-a-strong-and-prosperous-bihar-127386704.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/
0 Response to "भाजपाइयों ने सशक्त व समृद्ध बिहार बनाने का लिया संकल्प"
Post a Comment