कार्यकर्ताओं ने लिया समृद्ध भारत बनाने का संकल्प
देश के गृहमंत्री अमित साह रविवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर वर्चुअल रैली को संबोधित किया। जिसको लेकर शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 12 में भाजपा के नगर अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के जनसंवाद को सुना। इस वर्चुअल रैली अन्य रैलियों की तरह हीं देखने को मिला।जिसमें दिल्ली के मंच से देश के गृहमंत्री अमित साह के साथ कई केंद्रीय मंत्री शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वहीं पटना के मंच से बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस जन संवाद में नगर के कार्यकर्ताओं में राकेश कुमार झा, स्वर्णदीप वर्मा, अमित सिन्हा, प्रकाश यादव, सुमित कुमार, अमन गुप्ता, अमरजीत कुमार, त्रिलोक कुमार, ज्योतिष कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, निरंजन पोद्दार, गौरव कुमार, गुल्लू गुप्ता आदि शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/the-workers-pledged-to-create-a-prosperous-india-127386698.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/app060644img-20200607-wa0107_1591571761.jpg
0 Response to "कार्यकर्ताओं ने लिया समृद्ध भारत बनाने का संकल्प"
Post a Comment