ग्रामीणों ने वर्चुअल रैली में गृहमंत्री को टीवी पर सुना
प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बखरी काली मंदिर परिसर में रविवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को सुना। वर्चुअल रैली को दिखाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने किया। वहीं भाजपा युवा नेता अजित झा के नेतृत्व में भाजपा नेता, कार्यकर्ता समेत ग्रामीणों ने गृहमंत्री के अभिभाषण को सुना। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने रैली के माध्यम बताया कि यह कोई राजनैतिक रैली नहीं, यह रैली देश की आम जनता से रूबरू होने वाला, आम जनता की समस्याओं को सुनने का, समस्याओं के निदान का, कोविड– 19 से परेशान भारतीयों के अंदर के भय, दर्द को दूर करने का उन्होंने बताया कि सरकार बिहार में श्रमिकों को रोजगार मिले। उसके बच्चों को उत्तम शिक्षा मिले, उत्तम स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, किसान का माली हालत में सुधार हो इसके लिये प्रयासरत है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, अधिकलाल पासवान, प्रो. गोलोक नाथ झा, पैक्स अध्यक्ष भरत मिश्र, पंचायत अध्यक्ष भाजपा सूर्यानंद मालाकार, आनंद ठाकुर, कलानंद मंडल, जगदीश साह, शंकर साह, पंसस मनोज झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीगम्बर झा, गिरजानंद झा, मनीष झा, सत्यनारायण यादव, दिलीप वर्मा, मोहन रजक, सुंदर साह, राजीव ठाकुर, हेमनाथ झा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kursakata/news/villagers-heard-the-home-minister-on-tv-in-a-virtual-rally-127386708.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/app06061020200607170159_1591571902.jpg
0 Response to "ग्रामीणों ने वर्चुअल रैली में गृहमंत्री को टीवी पर सुना"
Post a Comment