Popular Posts

चांदी का सिक्का दिखा कर ठगने वाले साल भर से फरार मुख्य सरगना गिरफ्तार

चांदी का सिक्का दिखा कर ठगने वाले साल भर से फरार मुख्य सरगना गिरफ्तार

चांदी का सिक्का दिखाकर ठगने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी तासीर धोबी ग्राम धरौली थाना चांद का रहने वाला है। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है कि गिरफ्तार जालसाज गिरोह का सरगना पिछले 1 साल से फरार था। बताया है कि चांद थाने में बीते 28 अगस्त 2019 को भरत कुमार जायसवाल पिता संकटा जायसवाल ग्राम कटरा बाजार थाना कोतवाली जिला भदोही के द्वारा चांद थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उनको एक फेरीवाले जिसका नाम संजय कुमार है ने सूचना दिया था कि यह चांदी का सिक्का बेच रहे हैं और, चांदी के सिक्के लेने के लिए खरौली गांव बुलाया गया। जहां 50 हज़ार में 2.5 किलोग्राम प्राचीन चांदी के सिक्के बेचने के नाम पर सिक्का दिखाकर मारपीट कर पैसे छीन लिए थे, इसकी सूचना थाने को दी गई थी।

एसपी ने कहा - गिरोह का जाल10-15 जिलों में फैला हुआ है
गिरफ्तार तासीर धोबी पिता स्वर्गीय मुर्तुजा धोबी का एक पुराना गिरोह है। यह गिरोह के लोग 10 15 जिलों में अपना जाल फैलाए हुए हैं। यह अपने दलालों के माध्यम से मोबाइल से फोन कर सूचना भिजवाते हैं कि उनके पास ढाई किलोग्राम पुराने चांदी के सिक्के हैं, जो इन्हें आवश्यक कार्य जैसे बेटी की शादी, घर बनाने के लिए कम कीमत पर बेचने की मजबूरी है बताते हैं।

पहले कस्टमर को 5-10 पुराने सिक्के चांदी के नमूने के तौर पर भिजवा देते हैं और, जब कस्टमर उसके को जांचने-परखने के बाद नियत तिथि एवं समय को लाख डेढ़ लाख रुपया का चांदी के सिक्के खरीदने आते हैं, तो यह गिरोह के लोग मारपीट कर उनका पैसा छीनकर पहाड़ों में छिप जाते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में इनके साथ एक औरत भी है। जिसे लोग मामी कहकर पुकारते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों में पिंटू गिरी, संजय गिरी, सिकंदर धोबी, मामी उर्फ बासमती देवी पति संजय राम सभी ग्राम खरौली थाना चांद जिला कैमूर के हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chief gangster arrested for cheating after showing silver coin


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/chief-gangster-arrested-for-cheating-after-showing-silver-coin-127400933.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/104_1591916759.jpg

0 Response to "चांदी का सिक्का दिखा कर ठगने वाले साल भर से फरार मुख्य सरगना गिरफ्तार"

Post a Comment