Popular Posts

भभुआ में दो लाख की लागत से 500 शौचालय का हाेगा निर्माण

भभुआ में दो लाख की लागत से 500 शौचालय का हाेगा निर्माण

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत कैमूर के 149 में दो लाख की लागत से 500 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। जिले में अब तक सिर्फ एक पंचायत में ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो सका है। जबकि कुछ पंचायतों सामुदायिक शौचालय में कार्य निर्माणाधीन है। बता दे कि पहाड़िया पंचायत के अवसान गांव में ही एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा सका है।उसके बाद सामुदायिक शौचालय निर्माण की रफ्तार काफी सुस्त है।

जानकारी के मुताबिक सभी पंचायतों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा चुकी है। हालांकि सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया कछुए की चाल से चल रही है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायतों में जरूरत के हिसाब से एक या दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। जिसकी लागत दो लाख रुपए है। जिसमें 60% राशि केंद्र सरकार 30% राशि राज्य सरकार और 10% की राशि पंचायतों से ली जानी है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्त की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction of 500 toilets at Bhabhua at a cost of two lakhs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/construction-of-500-toilets-at-bhabhua-at-a-cost-of-two-lakhs-127400938.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/orig_105_1591916820.jpg

0 Response to "भभुआ में दो लाख की लागत से 500 शौचालय का हाेगा निर्माण"

Post a Comment