Popular Posts

गर्मी में चार से पांच घंटे तक की बिजली कटौती से आमजनों की दुश्वारियां बढ़ीं

गर्मी में चार से पांच घंटे तक की बिजली कटौती से आमजनों की दुश्वारियां बढ़ीं

उमस भरी गर्मी में4से5घंटे तक की बिजली कटौती से आमजनों की दुश्वारियां बढ़ गई है।इधर,विभाग केकार्यपालक अभि यंताका दावा है किबिजली की कमी नहीहै,तकनीकी दिक्कतों के चलते अनियमित कटौती हो रहीहै।विभाग का दावा है कि स्थानीय स्तर पर आई दिक्कतों को दूर कर बिजली अधिकतम देने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर,शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जा रही है।उधर,बिजली की बिना सूचना के कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। कई तरह के कार्य भी बाधितहो रहे हैं। विभाग का दावा है किशहरी क्षेत्र मेंऔसतन22से23घंटे की बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति भरपूर है।
बिजली की कटौती लोकल स्तर पर तकनीकी दिक्कतों के चलते हो रही है। जाहिर है यदि खपत के अनुकूल विभाग को बिजली की आपूर्ति हो रही है तो आपूर्ति की व्यवस्था ही जर्जर है। विभाग के अफसर भी दबी जुबान इसेस्वीकारकर रहेहैं। शहरी उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर के विभिन्न इलाकों में औसतन4से5घंटे तक की बिजली कटौती हर रोज हो रही है। यह बदस्तूर रिहायशी इलाकों में भी जारी है। कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत भी की है। कहना है कि मीटर रीडिंग आधारित बिजली बिल भुगतान के बावजूद बिना सूचना के अनियमित बिजली कटौती की जा रही है।

इससे कई तरह की परेशानी सामने आ रही है। उमस भरी भीषण गर्मी जारी है। इस अवधि में बिजली की कटौती और भी परेशान करने वाली है। विभाग कह रहा-तीन हिस्सों में बांटकर तीन अलग-अलग फीडर से बिजली आपूर्ति : विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शहर को तीन हिस्सों में बांट कर तीन अलग अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जातीहै। विभाग के आंकड़ों की माने तो बीते सप्ताह10जून यानी बुधवार को4घंटे50मिनट की बिजली कटौती हुई है।
इसके बाद हर दिन प्रत्येक फिडरों से औसतन22घंटे से अधिक की बिजली आपूर्ति की गई है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि अधिकांश कटौती फीडर एक में ही हुई है। जिससे शहर के मुख्य इलाके में बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हाईटेंशन बिजली की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। लो टेंशन आपूर्ति में ही बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। यह समस्या तकनीकी परेशानी के चलते हो रही है। लोकल लेवल पर आपूर्ति व्यवस्था में खामी के चलते आपूर्ति बाधित कर मरम्मत कार्य भी किए जा रहे हैं।

हर दिन अधिकतम 12 मेगावाट तक की खपत

बिजली विभाग के अधिकारिक जानकारों का कहना है कि भभुआ पावर हाउस से शहरी क्षेत्र के अलावे भगवानपुर के आंशिक हिस्से, चैनपुर के आंशिक हिस्से के अलावे जिला मुख्यालय के सटे सारंगपुर में आपूर्ति की जाती है। अकेले शहर की बात करें तो प्रतिदिन 8 मेगावाट तक की खपत है। कुल मिलाकर औसतन 10 मेगावाट तक की खपत भभुआ पावर हाउस से की जा रही है। बताया यह भी है गया है कि संध्या समय में बिजली खपत की पिक के दौरान अधिकतम 12 मेगावाट तक की लोड हो जाती है। इसके चलते भी परेशानी आती है। बताया गया है कि क्षमता से अधिक उपयोग किए जाने पर बिजली की सप्लाई चेन में बाधा आ जाती है। जिससे आपूर्ति सिस्टम फेल हो जाता है। बाद में मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाती है।

नहीं बदला गया पोस्ट ऑफिस गली का सप्लाई केबल
विभाग के आधिकारिक जानकारों का कहना है कि शहर के एकमात्र गली पोस्ट ऑफिस गली है,जहां अब तक आपूर्ति केबल नहीं बदले जा सके हैं। समस्या इसलिए बनी हुई है क्योंकि इस इलाके के लोग ही बिजली के नए खंभे लगाने का विरोध कर रहे हैं।

इस तरह शहर में होती है बिजली की आपूर्ति
विभाग के आधिकारिक जनों का कहना है कि शहर को तीन हिस्सों में बांट कर अलग अलग फीडरों से आपूर्ति की जाती है। एक नंबर फीडर से शहर के मुख्य हिस्से में बिजली आपूर्ति की जाती है। दूसरी फीडर से भगवानपुर रोड इलाके की आपूर्ति की जाती है।

मांग के अनुरूप मिलरही बिजली
आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय स्तर पर आई तकनीकी दिक्कतों के चलते बिजली की कटौती करनी पड़ जाती है। -शिव शंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता,विद्युत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Power cuts of four to five hours in summer increased the misery of common people


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/power-cuts-of-four-to-five-hours-in-summer-increased-the-misery-of-common-people-127400927.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/orig_103_1591916691.jpg

0 Response to "गर्मी में चार से पांच घंटे तक की बिजली कटौती से आमजनों की दुश्वारियां बढ़ीं"

Post a Comment