Popular Posts

बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, बाराचट्टी में घरों में घुसा पानी, विरोध में सड़क जाम

बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, बाराचट्टी में घरों में घुसा पानी, विरोध में सड़क जाम

मंगलवार को शहर में मॉनसून की पहली झमाझम बारिश हुई। सुबह में आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर में अच्छी-खासी धूप भी निकली। 03:30 से आसमान में बादल फिर छाने लगे और 04:00 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो रूक-रूक कर देर रात तक जारी रहा। झमाझम बारिश ने एक ओर जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई। रामसागर, नादरागंज, चांद चौरा, जीबी रोड, रमना रोड, मुरारपुर, नई गोदाम, महारानी रोड सहित कई सड़कों पर बारिश का पानी जमा रहा।

बता दें कि पहली बारिश ने ही नगर निगम की तैयारी की पोल खोल दी, जबकि अभी मॉनसून की मूसलाधार बारिश का इंतजार हैं। शहर में मंगलवार को झमाझम बारिश को मौसम विभाग रिकॉर्ड नहीं कर सका। मौसम विभाग की माने तो बारिश मापने का यंत्र एयरपोर्ट पर लगा है। बारिश जब इस एरिया में होगी, तभी रिकॉर्ड किया जा सकता हैं। शाम 05:30 बजे तक एयरपोर्ट के डेढ़ किलोमीटर रेडियस में बारिश नहीं हुई है, सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। तापमान की बात करें तो मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

बाराचट्‌टी के 30 घरों में घुसा बारिश का पानी
बाराचट्‌टीप्रखंड में मॉनसून की दूसरी बारिश ने ही कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रखंड के दिवनियां पंचायत के गोसाई पेसरा गांव के 30 घरों में बारिश के बाद नदी का पानी घुस गया हैं। घरों में पानी घुसने से सारा सामान बर्बाद हो गया हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिवगंज बाजार में पंचायत के मुखिया के घर के समीप चेक डेम बनने से पानी घुसा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शोभ धनंगाई रोड काे किया जाम
बारिश का पानी घुसने के बाद भारी तादाद में ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया ओंकार कुमार के घर के सामने शोभ-धनगाई रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। उग्र ग्रामीणों का कहना था कि चेक डेम के निर्माण का उद्देश्य महादलित परिवार को परेशान करना है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की
मांग की।

बीएओ ने बिचड़ा आच्छादन को लेकर दिया लक्ष्य
बोधगया। मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही किसान अपने-अपने खेतों में बिचड़ा बोने में जुट गए है। मंगलवार को ई-किसान भवन में बीएओ अशोक कुमार ने कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों के साथ बैठक की। कहा कि प्रखंड के 17 पंचायत व नगर पंचायत के किसान धान का मौरी तैयार करने के लिए अपने-अपने खेतों में बिचड़ा बोने में जुट गये हैं। कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को पंचायतों में रहकर बिचड़ा आच्छादन के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
City roads submerged due to rain, water entered houses in Barachatti, road jam in protest


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/city-roads-submerged-due-to-rain-water-entered-houses-in-barachatti-road-jam-in-protest-127418177.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/97_1592348782.jpg

0 Response to "बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, बाराचट्टी में घरों में घुसा पानी, विरोध में सड़क जाम"

Post a Comment