विजिलेंस टीम खिजरसराय के महकार थाने पहुंची, तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ वसूली के आरोप में घंटों की पूछताछ
महकार थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे सुशील कुमार राहुल द्वारा जनवितरण के खाद्यान्न के नाम पर अनाज पकड़ने और उसे छोड़ने के बदले में मोटी रकम वसूले जाने के आरोप के मामले में मंगलवार को लोकायुक्त पटना के आदेश पर विजिलेंस की जांच हुई। विजिलेंस की टीम ने महकार थाना में रहे पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, थाना लेखक एवं एसपीओ से इस मामले के संबंध में पूछताछ की और जानकारी जुटाई। यह मामला तीन साल पुराना है, जिसकी शिकायत लोकायुक्त की अदालत में किए जाने के बाद विजिलेंस की जांच शुरू हो गई है।
जांच पदाधिकारी में विजिलेंस की ओर से एएसपी हरिमोहन शुक्ला एवं इंस्पेक्टर संजीव कुमार शामिल थे। मंगलवार को स्थानीय थाने में पहुंची टीम ने स्टेशन डायरी की भी जांच की। बता दें कि शिकायतकर्ता पिछले तीन सालों से थानाध्यक्ष के खिलाफ लोकायुक्त के अदालत में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। उसे पुलिस पदाधिकारी से शिकायत वापस लेने की धमकी भी मिल चुकी है। किन्तु शिकायत करने वाला न्याय के लिए अडिग है, नतीजतन विजिलेंस की टीम ने महकार पहुंचकर जांच की।
रिपोर्ट के बाद भी 54 हजार वसूल लिए थे
तत्कालीन आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी लल्लू कुमार ने श्रीकांत शर्मा की जनवितरण दुकानदार के दुकान में स्टॉक की जांच की थी। जांच के बाद थाने में दिए जांच रिपोर्ट में पिकअप पर रहे चावल को सरकारी चावल नही होने की बात कही थी। किन्तु उस समय थानाध्यक्ष रहे सुशील कुमार राहुल ने चावल छोड़ने को लेकर 54 हजार वसूले थे।
चार बार हो चुकी है विभागीय जांच
इस मामले की चार बार विभागीय स्तर पर हो चुकी है, जिसमें थानाध्यक्ष के द्वारा पैसे लेने की बात सामने आई थी इस बार लोकायुक्त ने आरोपी थानाध्यक्ष की मांग पर पूरे मामले की जांच विजिलेंस से कराने का आदेश दिया था। वर्तमान थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि जांच पदाधिकारी ने कई संचिका की जांच करने के साथ कई लोगों का बयान लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kijarsray/news/vigilance-team-reached-khijarasarais-mahakar-police-station-round-the-clock-inquiry-against-the-then-police-station-for-recovery-127418165.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "विजिलेंस टीम खिजरसराय के महकार थाने पहुंची, तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ वसूली के आरोप में घंटों की पूछताछ"
Post a Comment