एएनएमएमसीएच में भर्ती संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे, रिकवरी रेट हुआ 77 प्रतिशत
कोरोना की जांच में तेजी लाते हुए बड़े पैमाने पर सेम्पल लेने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को चार सौ सैंपल कोरोना जांच को लेकर लिए गए। वहीं कोरोना संक्रमण के दो और केस मंगलवार को सामने आए। दोनों मामले टिकारी से आए हैं। पिछले दिन ही सब्जी बेचने वाला कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद दो और केस सामने आए हैं। वहीं सेकेंड सेम्पल की जांच में एक और के पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। इस संबंध में सिविल सर्जन ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि टिकारी से दो पॉजिटिव मामले आए हैं। एक सेकेंड सेम्पल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया कि कोरोना की जांच के लिए सेम्पल लेने में तेजी लाई गई है। मंगलवार को चार सौ सेम्पल लेकर जांच को भेजा गया है।
पॉजिटिव से निगेटिव आए 31, छोड़े गए: मंगलवार को काफी राहत देने वाली खबर भी आई। इस दिन 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई है और इन्हें छोड़ा गया है। अब तक कुल 137 संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छोड़ा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि कुल 137 मरीजों को छोड़ा गया है। बताया जाता है, कि हालिया दिनों में आने वाले संक्रमितों का चेन कई स्थानों से जुड़ा है। इससे संभावना बन रही कि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में आने वाले दिनों में वृद्धि देखी जा सकती है।
146 समेत अन्य जिलों को मिलाकर 178 पॉजिटिव केस, कुल 137 छूटे
अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब तक 178 है। इसमें गया के 144 में से 83 मंगलवार तक रिकवर किए जा चुके थे। वहीं कैमूर के 11 में से 9, औरंगाबाद के सभी 2, जहानाबाद के सभी 12, नवादा का इकलौता एक मरीज और रोहतास से आए 6 में से 5 मरीज रिकवर हो चुके थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/infections-admitted-to-anmmch-are-recovering-rapidly-recovery-rate-is-77-percent-127418183.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "एएनएमएमसीएच में भर्ती संक्रमित तेजी से ठीक हो रहे, रिकवरी रेट हुआ 77 प्रतिशत"
Post a Comment