Popular Posts

दो-दो मरीज मिलने के बाद फुलवरिया के ग्यारह और मीरगंज के दो मोहल्ले सील,अब भी नहीं संभल रहे लोग

दो-दो मरीज मिलने के बाद फुलवरिया के ग्यारह और मीरगंज के दो मोहल्ले सील,अब भी नहीं संभल रहे लोग

मीरगंज शहर और फुलवरिया के गिदहा में दो-दो कोरोना के मरीज मिलने बाद प्रशासन ने शहर के 2 माेहल्ले और गिदहां के आसपास के 11 गांवों को सील कर दिया है। हैरान करने वाली बात है कि जिनकी सुरक्षा के लिए बैरियर लगाए गए हैं, वे ही लोग सुरक्षा चक्र को तोड़कर वायरस को नेवता दे रहे हैं। ना तो यहां के लोगों में संक्रमण का खौफ है और नहीं प्रशासन के आदेशों की परवाह। नतीजतन मीरगंज और फुलवरिया में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। लोगाें की लापरवाही के आगे प्रशासन में लाचार दिख रहा है। उचकागांव सीओ ने डीएम को पत्र देकर मीरगंज बाजार बंद करने की मांग की है। दो जगहों पर लोगों की लापरवाही की हकीकत हम आपको दिख रहे हैं .......

मीरगंज बाजार को बंद करने का सीओ ने भेजा प्रस्ताव
नगर पंचायत और जिला प्रशासन के बीच गुफ्तगू जारी है। इस बीच स्थानीय सीओ ने हालात को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मीरगंज बाजार सील बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। नगर के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में मंतव्य लिया जा रहा है। प्रशासन की स्वीकृति मिलते ही मीरगंज बाजार को अगले आदेश तक के लिए बंद किया जा सकता है।

फुलवरिया में जागरुकता पर जोर
श्रीपुर व गिदहां में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने सोमवार के अहले सुबह ग्यारह गांवों को सील कर दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ध्वनि यंत्र से श्रीपुर गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक कर रहे है। बीडीओ कृष्णा राम ने बताया कि दोनों युवक अन्य राज्यों से आए हुए थे। आने के पश्चात दोनों युवकों को होम क्वारेंटाइन होने की सलाह दी गई थी। बावजूद दोनों युवक बेवजह श्रीपुर बाजार में आते जाते थे।

दूसरे वार्ड के लोगों में आक्रोश
मीरगंज के दूसरे कॉलोनी के नागरिकों के बीच दहशत बढ़ गई है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिस मकान में रह रहा था, उसमें अन्य परिवार भी रहते हैं। जिनको इस बीमारी की जांच करने की बात उठाई जा रही है। पर स्वास्थ्य विभाग अभी तक कोई पहल नहीं किया है। वैसे इस मामले में अब जानकारी आई है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मूल रूप से वार्ड 11 का रहने वाला है। उसके संबंधी द्वारा होम क्वारंेटाइन के बहाने वार्ड चार में चुपचाप रखा गया था। वार्ड के लोगों को यह जानकारी मिलती ही लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

यहां हो सकती है कार्रवाई | मीरगंज में मामला आने के बाद उचकागांव सीओ ने नगर के 12 अन्य वार्ड को उचित कार्रवाई करने को लेकर डीएम के पास प्रस्ताव भेजा है। जिसमें वार्ड-1,4,5 ,6,7 ,8 ,9,10 और वार्ड-11 शामिल है। इसमें आसपास के गांव सलेम पट्टी और बलभद्र पट्टी शामिल है।

भास्कर लाईव
मीरगंज ... बैरियर तोड़ा,आना-जाना शुरू
शहर का वार्ड 4 के राजमोहन कॉलोनी। यहां मरीज मिलने के बाद इस मोहल्ले को सील कर दिया गया। लेकिन यहां बैरियर कुछ घंटे ही रही। मोहल्ले के गैर जिम्मेवार लोगों ने प्रशासन के द्वारा किए गए सील बंदी को धता बताते हुए बैरिकेडिंग को हटा दिया और रास्ते से आना जाना शुरू कर दिया।
बाजार भीड़, संक्रमण का खतरा
यह तस्वीर मीरगंज के मुख्य बाजार का है। उचकागांव प्रखंड में यह आता है। इस प्रखंड में कोरोना के अब तक 7 मरीज मिल चुके हैं। जबकि हॉट स्पॉट प्रखंड हथुआ यहां से 300 मीटर के बाद शुरू होता है। हथुआ में 34 मरीज हैं। सभी इलाके के लोगों का यह मुख्य बाजार है। बावजूद यहां इतनी भीड़ है।
फुलवरिया ... आदेश के बाद खुल रही हैं दुकान
फुलवरिया का श्रीपुर बाजार कंटेनमेंट जोन में आने के बाद इसे सील कर दिया गया है। यहां प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए दुकानदार दुकान खोले हुए थे। सुचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ दुकानें बंद कराई। पुलिस के जाते ही फिर खुल गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After getting two patients, eleven of Phulwariya and two mohalla seals of Mirganj, people are still not maintaining


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/after-getting-two-patients-eleven-of-phulwariya-and-two-mohalla-seals-of-mirganj-people-are-still-not-maintaining-127437277.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/04_1592859878.jpg

0 Response to "दो-दो मरीज मिलने के बाद फुलवरिया के ग्यारह और मीरगंज के दो मोहल्ले सील,अब भी नहीं संभल रहे लोग"

Post a Comment