सीवान के लापता युवक का पुणे में मिला कंकाल, परिजन बोले-हत्या
एमएचनगर थाना क्षेत्र के सेमरी के रहनेवाले नेयाज अहमद खान के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र सोहैल खान का कंकाल पुणे पुलिस ने रविवार को बरामद किया। कंकाल के पास मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद पुणे पुलिस ने एमएचनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष दल-बल के साथ गांव पहुंचे अाैर मामले की पड़ताल की। परिजनों से पुणे जाकर वहां की पुलिस से संपर्क करने काे कहा। इधर, परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सोहैल इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए अप्रैल 2019 में भोपाल गया था। इसके बाद बेंगलुरु चला गया। फरवरी से पुणे में रहकर वडोबा इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। वह घर आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने गया था। इसी बीच 4 मई को लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। अब उसकी लाश मिलने की खबर आई।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी दिया था आवेदन
परिजनाें ने बिहार व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री को आवेदन देकर लापता युवक की खोजबीन कराने की गुहार लगाई थी। रविवार को पुणे स्थित चंवर में एक चरवाहे ने कंकाल होने की सूचना पुलिस को दी।
शिवहर में बारात की जगह निकली अर्थी, शादी के दिन कुएं में मिला युवक का शव
पिपराही थाना क्षेत्र में एक कुएं से सोमवार सुबह पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मेंसाैढ़ा गांव के रामलाल दास के 22 वर्षीय पुत्र राजनारायण के रूप में की गई है। साेमवार काे ही उसकी शादी थी। पुलिस ने शव काे कब्जे में कर लिया लेकिन परिजनाें ने पाेस्टमार्टम से इनकार करते हुए शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। शुरुआती तफ्तीश में घरेलू विवाद काे लेकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। शादी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। युवक धूमधाम से शादी के अलावा बाइक खरीदना चाहता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/sivans-missing-young-mans-skeleton-found-in-pune-family-says-murder-127437156.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/017_1592858813.jpg
0 Response to "सीवान के लापता युवक का पुणे में मिला कंकाल, परिजन बोले-हत्या"
Post a Comment