Popular Posts

फाइनल मुकाबले में लोगांय ने 9 रन से दर्ज की जीत

फाइनल मुकाबले में लोगांय ने 9 रन से दर्ज की जीत

प्रखंड क्षेत्र के तुम्बापहाड़ खेल मैदान में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लोगांय बनाम धनियाठिका टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के इस फाइनल मुकाबला में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह वर्तमान जदयू जिलाध्यक्ष दामोदर रावत उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए शुभकामनाएं दी और फाइनल मैच का उद्दघाटन किया। 12-12 ओवर के फाइनल मुकाबला में सबसे पहले लोगांय की टीम ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाया। तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनियाठिका टीम ने 12 ओवर खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना पाई। लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा है।

खेल से शरीर फुर्तीला बना रहता है। सुदूर क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उन्हें एक अच्छे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है जिससे वह अपने बेहतर खेल को उजागर कर पाएं। आगे इन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होता है। हारने वाली टीम अपने आप को कमजोर न समझें बल्कि खेल के प्रति अपनी मेहनत को और दोगुनी करें, ताकि आगे के मैच में वे जीत दर्ज करा सकें। मैच में 18 गेंद पर 79 रन बनाने वाले विद्या को शानदार प्रदर्शन के लिये मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौके पर जिला पार्षद अब्दुल क्यूम, जदयू नगर अध्यक्ष शशिकांत झा, राहुल रावत, खेल कमेटी सदस्य कारी अहमद, छोटू अंसारी, टिंकू, हबीबुल्लाह, रजीबुल्ला आदि रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Logan won by 9 runs in the final match


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/logan-won-by-9-runs-in-the-final-match-127437930.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_22araria-25_1592867155.jpg

0 Response to "फाइनल मुकाबले में लोगांय ने 9 रन से दर्ज की जीत"

Post a Comment