सदर अस्पताल में मेटरनिटी ओटी का किया गया शुभारंभ, डॉक्टरों को होगी सहूलियत
सदर अस्पताल सीतामढ़ी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की फेहरिस्त में एक और सुविधा मंगलवार को जुड़ गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेटरनिटी ओटी से अब इलाज की राह और भी आसान हो जाएगी। इस अवसर पर मेटरनिटी ओटी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राकेश चन्द्र सहाय वर्मा और एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने कहा कि लक्ष्य कार्यक्रम के तहत आवश्यकतानुसार नए ओटी का निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह मॉडलर ओटी है। इसके साथ नया वार्ड भी बनाया गया है।
अभी तक ऑपरेशन व नॉर्मल डिलीवरी के मरीज एक साथ ही रहते थे। इससे कभी-कभी संक्रमण होने का खतरा बना रहता था। लेकिन, इस ओटी के साथ नए वार्ड का निर्माण हो जाने से अब ऑपरेशन के मरीज एकदम अलग रहेंगे। साथ ही किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। एसीएमओ डॉ. चौधरी ने कहा कि यह ओटी उच्च तकनीक से लैस हैं। इससे चिकित्सकों को काम करने में काफी सुविधा मिलेगी। उप अधीक्षक डॉ. शकील अंजुम ने कहा कि इस ओटी के निर्माण से अब प्रसव शल्य में काफी सहूलियत होगी।
इस ओटी में अत्याधुनिक तकनीक के 2 टेबल लगाए गए हैं जिससे एक बार में दो ऑपरेशन किए जा सकते हैं या फिर अगर एक ऑपरेशन हो रहा है तो दूसरे की तैयारी की जा सकती है। मौके पर एनेस्थेटिक डॉ. मनोज कुमार, सर्जन डॉ. रीता महतो, अस्पताल प्रबंधक शंभू शरण सिंह, डॉ. पियूष कुमार, प्रसव ओटी प्रभारी कुमकुम कुमारी, काउंसलर शोभा कुमारी, केयर इंडिया के डॉ. मेंहदी हसन अादि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/maternity-ot-inaugurated-in-sadar-hospital-doctors-will-be-given-convenience-127464219.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/30sitamarhi-11_1593545065.jpg
0 Response to "सदर अस्पताल में मेटरनिटी ओटी का किया गया शुभारंभ, डॉक्टरों को होगी सहूलियत"
Post a Comment